ePaper

Rajinikanth Coolie Fees: रजनीकांत ने 'कुली' के लिए वसूले 280 करोड़ रुपये, एशिया के सबसे अमीर एक्टर्स में नाम दर्ज

Updated at : 12 Apr 2025 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
Coolie Box Office Collection Day 8

कुली का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8, तसवीर- इंस्टाग्राम

Rajinikanth Coolie Fees: रजनीकांत की फिल्म 'कुली' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. रजनीकांत ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है और वह भारत के सबसे अमीर और सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता में से एक है. लेकिन क्या आप जानते है कि उन्होंने कुली फिल्म के लिए कितना फीस लिया है?

विज्ञापन

Rajinikanth Coolie Fees: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म हर साल रिलीज होती है. इस साल भी उनकी फिल्म ‘कुली’ स्वंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है. लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित इस फिल्म का प्रोमो भी हाल ही में रिलीज किया गया है. कुली की शूटिंग खत्म करने के बाद अब उन्होंने अपनी 2023 की सुपरहिट फिल्म जेलर के सीक्वल की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसकी 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है. ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर के निर्माता सन पिक्चर्स ने ही कुली फिल्म भी का निर्माण किया है. इसी बीच फिल्म के लिए उनकी फीस की अफवाहें सामने आ रही है. तो आइये आज हम आपको उनकी फीस की जानकारी देते है.

कुली फिल्म के लिए रजनीकांत लेंगे मोटी रकम

रजनीकांत 1975 से अब तक इस इंडस्ट्री में काम कर रहे है. रिपब्लिक वर्ल्ड के अनुसार, जेलर के हिट होने के बाद क्लानिधि मारन ने रजनीकांत को 100 करोड़ का बोनस चेक दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुली के लिए वह 260-280 करोड़ रुपये की फीस लेने वाले है, जो उनकी पिछली फिल्म से बहुत ज्यादा है. 2024 की फिल्म वेट्टैयन के लिए रजनीकांत ने 125 करोड़ रुपये फीस ली थी. अगर नजर डालें उनकी संपत्ति की, तो हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत की 2025 में कुल संपत्ति लगभग 500 करोड़ रुपये है. फोर्ब्स इंडिया के अनुसार, रजनीकांत एक फिल्म का 125-270 करोड़ रुपये के बीच फीस चार्ज करते है.

लग्जरी गाड़ियों शौकीन है रजनीकांत

रजनीकांत के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी है, जिनमें 6 करोड़ रुपए की रोल्स रॉयस घोस्ट, 16.5 करोड़ रुपए की रोल्स रॉयस फैंटम, 1.77 करोड़ रुपए की BMW X5, 2.55 करोड़ रुपए की मर्सिडीज बेंज G वैगन, 3.10 करोड़ रुपए की लेंबोर्गिनी उरूस और 6 करोड़ की बेंटले ल्यूमिनस भी है. इसके अलावा लाइफस्टाइल एशिया के अनुसार, टोयोटा इनोवा, होंडा सिविक, प्रीमियर पद्मिनी और एक एंबेसडर भी है. उनके पास राघवेंद्र मंडलों नामक एक आलीशान वेडिंग हॉल है, जो करीब 20 करोड़ का है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उस हॉल में 1000 से भी ज्यादा लोग बैठ सकते है.

ये भी पढ़ें: Indian Idol 15: मानसी घोष के जीतने के बाद कंटेस्टेंट ने मेकर्स पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola