राघव जुयाल ने Shehnaaz Gill संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी के नाम का इस्तेमाल…

Raghav Juyal Shehnaaz Gill
Shehnaaz Gill-Raghav Juyal: शहनाज गिल और राघव जुयाल की डेटिंग रूमर्स अक्सर सुर्खियां बटोरती है. दोनों के फोटोज में अक्सर पीछे का बैकग्राउंड एक जैसा देखा जाता है. जिससे कई बार नेटिजन्स इस बारे में बात करते हैं. अब एक बार फिर राघव ने अपना रिलेशनशिप स्टेट्स बताया है.
Shehnaaz Gill-Raghav Juyal: पिछले काफी समय से यह अफवाह है कि राघव जुयाल अपनी ‘किसी का भाई किसी की जान’ की को-एक्टर शहनाज गिल को डेट कर रहे हैं. भले ही दोनों ने पास्ट में ये कहा था वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, लेकिन नेटिजन्स अक्सर उन्हें अलग-अलग फोटोज में एक साथ स्पॉट करते हैं. जिससे ये चर्चा होती रहती है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन किसी को ये बताना नहीं चाहते है. अब किल एक्टर ने एक बार फिर इसपर रिएक्ट किया है और अपने पर्सनल लाइफ को बारे में बात की.
अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर क्या बोले राघव
राघव जुयाल ने इंडिया टूडे संग बात करते हुए कहा, “मैंने अभिनेता बनने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है. मैं रातोंरात स्टार नहीं हूं और मैं ऐसी सुर्खियों की वजह से स्टार नहीं हूं. मेरी चर्चा मेरी कला और एक्टिंग के कारण हो रही है. साथ ही, मैं कभी भी सुर्खियों में रहने के लिए किसी के नाम का इस्तेमाल नहीं करूंगा. मैं चाहता हूं कि मेरी एक्टिंग, टैलेंट और कला मेरी पर्सनल जिंदगी से ज्यादा लोगों के सामने आए. मैं 14 साल से इसे ही फॉलो कर रहा हूं और हमेशा भी ऐसा ही करूंगा.”
सलमान ने शहनाज और राघव की डेटिंग को दी थी हवा
साल 2023 में, सलमान खान किसी का भाई किसी की जान का प्रमोशन कर रहे थे, जब उन्होंने शहनाज और राघव की डेटिंग की अफवाहें उड़ाईं. एक्टर ने कहा, “मैंने सेट पर दो लोगों के बीच एक केमिस्ट्री बनते देखी, लेकिन कुछ नहीं हुआ, कम से कम एक व्यक्ति की ओर से. दूसरा एक्साइटेड था.” हालांकि, बाद में राघव ने क्लियर किया कि सलमान ने उनके और शहनाज के बारे में “मजाक किया” था. उन्होंने खुलासा किया कि दोनों रिलेशनशिप में नहीं हैं.
रिलेशनशिप के लिए राघव के पास नहीं है टाइम
राघव ने कहा, “शहनाज और मैंने एक साथ फिल्म में काम किया है, बस इतना ही. लोगों का आपके को-स्टार के बारे में सवाल पूछना स्वाभाविक है, लेकिन नहीं, हम डेटिंग नहीं कर रहे हैं. मैं सिंगल हूं. मेरे सामने अभी कई फिल्में है और रिलेशनशिप का कोई टाइम नहीं है.” इस बीच, राधव को हाल ही में किल में देखा गया था. 5 जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय सेना के कमांडो अमृत (लक्ष्य) की कहानी है, जो नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन में अपने प्यार तूलिका (तान्या मानिकतला) को बचाने के लिए लड़ता है. फिल्म ने अब तक 15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
Entertainment Trending Videos
Also Read- शहनाज गिल ने अपनी क्यूटनेस से फैंस को बनाया दीवाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










