रफ्तार ने ‘द कपिल शर्मा शो’ की बताई असलियत, कहा- अगर बड़ा दिखना है तो वहां…

Updated:
विज्ञापन
रफ्तार ने ‘द कपिल शर्मा शो’ की बताई असलियत, कहा- अगर बड़ा दिखना है तो वहां…

The Kapil Sharma Show: बॉलीवुड के फेमस रैपर रफ्तार ने द कपिल शर्मा शो को ‘शोशाबाजी’ कहा. उन्होंने दावा किया कि केवल वे लोग जो प्रसिद्ध होने का दिखावा करते हैं, शो में दिखाई देते हैं और इससे उनकी प्रतिष्ठा में इजाफा होता है.

विज्ञापन

सोनी टीवी पर प्रसारित द कपिल शर्मा शो को देखना दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. इसमें हर हफ्ते कई सारे मेहमान आते हैं, जिसे कपिल शर्मा, बिंदु सहित बाकी के स्टारकास्ट जमकर हंसाते हैं. एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने तो द कपिल शर्मा शो की तारीफ में ये तक कह दिया था कि इस शो की वजह से मुझे कैंसर से रिकवर होने में मदद मिली थी. हालांकि कुछ को ये शो बकवास और ‘शोशाबाजी’ लगता है.

रफ्तार ने द कपिल शर्मा शो पर की टिप्पणी

फेमस रैपर रफ्तार हाल ही में YouTuber डंक रिशु की लाइव स्ट्रीम में दिखाई दिए. यहां रैपर ने बहुत सी बातें कीं. द कपिल शर्मा शो की रफ्तार ने निंदा की और इसे ‘शोशेबाजी’ कहा. उन्होंने यह भी दावा किया कि केवल वे लोग जो प्रसिद्ध होने का दिखावा करते हैं, शो में दिखाई देते हैं और इससे उनकी प्रतिष्ठा में इजाफा होता है. उन्होंने कहा, “मूल रूप से क्या होता है, देखा हमने काम किया, वहां जाकर ये दिखाना होता है कि हम बहुत बड़े हैं.” शोशेबाजी है, जनता के सामने इज्जत बन जाती है, बहुत बड़े लगते हैं, घर पर जब मां बाप देखते हैं, वो कहते हैं ‘वो द कपिल शर्मा शो पर आया था,’ गली-कूचे में हवा बन जाती है, हालांकि उसका असली दुनिया का मूल्य कुछ नहीं है.”

बड़ा दिखना है तो चले जाओ द कपिल शर्मा शो में

रफ्तार यहीं नहीं रुके, उन्होंने यहां तक​कहा कि हो सकता है कि लोगों के बैंक में पर्याप्त पैसा न हो, लेकिन वे सोचने लगते हैं कि उन्होंने जीवन में बहुत कुछ हासिल कर लिया है. उन्होंने कहा, “सेलिब्रिटी सोशल टाइप वाली आइटम है, मतलब वहां चले गए तो कुछ हासिल कर लिया लाइफ में… बाकी बैंक में कुछ हो ना हो, कपिल शर्मा के यहां होकर आओ एक बारी.” रफ्तार ने कपिल के खिलाफ जो कुछ कहा, उसे अब लाइव स्ट्रीम से हटा दिया गया है. बता दें कि रफ्तार खुद ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे. वहां उन्होंने कपिल संग जमकर मस्ती-धमाल की थी.

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review: सलमान खान के सुपर फैंस को ही पसंद आ सकती है कमजोर कहानी वाली ये फ़िल्म
कृष्णा अभिषेक को लेकर सुर्खियों में रहा शो

द कपिल शर्मा शो का यह सीजन कृष्णा अभिषेक के बाहर निकलने को लेकर सुर्खियों में था. कॉमेडियन ने पैसों के कारण शो छोड़ दिया, हालांकि पहले ऐसा कहा जा रहा था कि कपिल के साथ उनका कुछ झगड़ा हुआ, जिसके बाद उन्होंने शो छोड़ दिया. हालांकि, उनके बीच कुछ भी गलत नहीं हुआ. हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि TKSS का यह सीजन जून में खत्म होगा. बाद में अभिनेता से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा, “यह अभी तक तय नहीं हुआ है. हमें जुलाई में अपने लाइव टूर के लिए यूएसए जाना है और हम देखेंगे कि उस समय क्या करना है.”

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola