Pushpa 2 Release Date: पुष्पा: द रूल इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, नए पोस्टर में अल्लू अर्जुन का दिखा भौकाल

Pushpa 2 Box Office Collection Day 50
Pushpa 2 Release Date: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा: द रूल की रिलीज डेट फाइनली अनाउंस हो गई है. सुकुमार की ओर से निर्देशित, फिल्म 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
Pushpa 2 Release Date: अल्लू अर्जुन अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा: द रूल के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. पहले ये मूवी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार थी. सुकुमार की ओर से निर्देशित, फिल्म में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं. हालांकि, शेड्यूल में बदलाव के कारण रिलीज की तारीख में देरी हुई. फैंस एक्शन फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. अब फिल्म को आखिरकार रिलीज डेट मिल गई है.
पुष्पा 2 कब सिनेमाघरों में होगी रिलीज
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल, 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. साउथ सुपरस्टार ने खुद इस न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया है. साथ ही धमाकेदार पोस्टर भी रिलीज किया. तसवीर में एक्टर ब्लू कलर की शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं. उनके हाथ में कट्टा है और सिगार फूंक रहे हैं. कैप्शन में लिखा है, “#Pushpa2TheRuleOnDec5th.”
पुष्पा 2 के कौन से गाने हो चुके हैं रिलीज
इससे पहले, निर्माताओं ने पुष्पा 2 से दो गाने- पुष्पा थीम और अंगारों जारी किए थे. सॉन्ग रिलीज होते ही ये चार्टबस्टर्स पर टॉप में आ गए थे. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ, फिल्म में फहद फासिल, रश्मिका मंदाना, जगदीश प्रताप बंडारी, जगपति बाबू, प्रकाश राज, अनसूया भारद्वाज, राव रमेश, अजय घोष भी हैं.
पुष्पा 2 को रिलीज से पहले ही मिली इतने करोड़ की डील
माइथ्री मूवी मेकर्स की ओर से निर्मित यह फिल्म तमिल, हिंदी, कन्नड़, मलयालम और बंगाली जैसी अन्य भाषाओं में भी रिलीज हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले ही प्री-रिलीज डील्स के जरिए काफी अच्छी कमाई कर ली है. कथित तौर पर, प्री-रिलीज डील 1085 करोड़ रुपये है. थिएटर राइट्स भी 600 करोड़ रुपये में बेचे जा रहे हैं, खासकर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे तेलुगु भाषी राज्यों में.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










