Ranveer Allahbadia के सपोर्ट में ये क्या बोल गए पुनीत सुपरस्टार, कहा- रणवीर ही है जो सोशल मीडिया से पैसे कमाकर हर महीने…

Updated:
विज्ञापन
puneet superstar supports Ranveer Allahbadia

puneet superstar supports Ranveer Allahbadia

Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया इस समय सोशल मीडिया पर अपने बयान की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में है. सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां उनकी आलोचना हो रही है, तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार उनके सपोर्ट में उतर आए हैं.

विज्ञापन

Ranveer Allahbadia: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो के दौरान यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया अपने एक विवादित बयान के कारण सुर्खियों में आ गए. उन्होंने माता-पिता से संबंधित एक आपत्तिजनक प्रश्न पूछा, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया. रणवीर के खिलाफ मुंबई और असम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हैं. विवाद बढ़ने पर रणवीर ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी लेकिन ये मामला थमता नजर नहीं आ रहा. उसके सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या में भी कमी आई है. अब उनके सपोर्ट में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार उतर आए हैं. चलिए आपको बताते हैं उन्होंने रणवीर के सपोर्ट में क्या कहा है.

रणवीर इलाहाबादिया के सपोर्ट में उतरे पुनीत सुपरस्टार

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार ने रणवीर इलाहाबादिया का सपोर्ट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वह कहते हैं कि, रणवीर इलाहाबादिया गलत इंसान नहीं है. यही वो बंदा है जो सोशल मीडिया से पैसे कमाकर हर महीने पच्चीस हजार भूखे बच्चों को खाना खिलाता है मुंबई में. तुम लोग इसे ट्रोल कर रहे हो. जरा सा इसने कॉमेडी तरीके से स्किप्टेड स्पीच में थोड़ा सा गलत बोल दिया, ट्रोल कर रहे हो. जरा उनका सोचा सोशल मीडिया पर मां-बहनों की गाली दे रहा है. भाई- बहनों से शादी कर रहे हैं. उनको कोई कुछ नहीं बोल रहा. ये अच्छा-खासा पढ़ा-लिखा लड़का है. दो पैसे कमाकर गरीब लोगों की मदद करने वाला है. 25 हजार बच्चों को खाना खिलाने वाला है. इसको ट्रोल करना बंद कर दो. रणवीर इलाहाबादिया को ट्रोल करके ना उन 25 हजार भूखे बच्चों के पेट पर लात मार रहे हो.

मुकेश खन्ना बोले- ऐसे लोगों के लिए मेरे पास एक सजा है…

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वास ने एक्स पर बताया कि राज्य पुलिस ने रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखीजा, समय रैना और और जसप्रीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इसके अलावा कई सेलेब्स ने रणवीर के कमेंट की निंदा की है. मुकेश खन्ना ने कहा कि, “यह दुखद है कि रणवीर इलाहाबादिया जैसे सफल यूट्यूबर ने इंडियाज गॉट लैटेंट नामक कार्यक्रम में एक भयानक बयान दिया. यह पहली बार नहीं है जब सीमा पार की गई है. यह एक गंभीर अपराध है। इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए. ऐसे लोगों के लिए मेरे पास एक सजा है- काला मुंह करके गधे पर बिठा कर उन्हें शहर में घुमाओ.”

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद से नहीं हैं रणवीर इलाहाबादिया, इस वजह से सरनेम में लगाते हैं ‘इलाहाबादिया’, जानें यूट्यूबर का पाकिस्तानी कनेक्शन

यह भी पढ़ें Ranveer Allahbadia को लेकर ये क्या बोल गए यूट्यूबर ध्रुव राठी, कहा- जिस तरह से राजनेता, मीडिया, पुलिस उन्हें परेशान…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola