Puneet Superstar के खिलाफ इस सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने दर्ज कराई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन
Puneet Superstar के खिलाफ इस सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने दर्ज कराई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

Puneet Superstar: बिग बॉस ओटीटी 2 से 24 घंटे के भीतर घर से बेघर हुए पुनीत सुपरस्टार के फैंस के लिए एक बुरी खबर है. एक्टर के खिलाफ भोपाल में एफआईआर दर्ज की गई है. ये मामला फैजान अंसारी नाम के शख्स से दर्ज करवाई है.

विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी 2 फेम पुनीत सुपरस्टार हाल ही में सलमान खान के रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में पहुंचे थे. हालांकि शो में कदम रखते ही उन्होंने जमकर बवाल काटा और घरवालों को परेशान करना शुरू कर दिया. पुनीत ने कई केमिकल प्रोडक्ट्स अपने शरीर पर डाले. जिसके बाद बिग बॉस ने दंड देते हुए उन्हें 24 घंटे के भीतर घर से बेघर कर दिया. शो के बाद से वो लगातार सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं. हालांकि अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर एक शख्स ने एफआईआर दर्ज करवाया है.

पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ मामला दर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुनीत सुपरस्टार अब कानूनी मुसीबत में फंस गये हैं. पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ फैजान अंसारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. एक्टर के खिलाफ भोपाल पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई है. दरअसल फैजान ने पुनीत को एक अनपढ़ व्यक्ति बताया था. उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के पास शिष्टाचार का अभाव है और वह घर में उस जगह के लिए अयोग्य है, जहां हर कोई सभ्य और शिक्षित माना जाता है. इस बयान के बाद, उन्हें कथित तौर पर पुनीत सुपरस्टार से जुड़े होने का दावा करने वाले व्यक्तियों से धमकी भरे मैसेज मिल रहे थे. ये संदेश विभिन्न चैनलों के माध्यम से भेजे गए हैं, जिनमें टेक्स्ट संदेश, ईमेल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शामिल हैं. एफआईआर के मुताबिक शिकायतकर्ता को दी गई धमकियों का नेचर ‘गंभीर’ और ‘क्रूर’ बताया गया है.

कौन हैं पुनीत सुपरस्टार

सोशल मीडिया पर पुनीत सुपरस्टार की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनके फैंस ने बिग बॉस ओटीटी में उनके एलिमिनेशन पर निराशा व्यक्त की. अटकलें लगाई जा रही हैं कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में वापसी करेगा. हालांकि, इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है. बता दें कि पुनीत सुपरस्टार ने घर के अंदर आते ही अजीब हरकतें शुरू कर दीं थी. उन्हें अपने कार्यों के लिए चेतावनी मिली, जिसमें खुद को फिनाइल डालना, अपने चेहरे पर टूथपेस्ट लगाना शामिल था. हालांकि वो यहीं नहीं रूके उन्होंने फैंस से बिग बॉस ओटीटी 2 नहीं देखने की अपील कर डाली. उन्होंने सलमान खान से लेकर मेकर्स तक को खूब खरी-खोटी सुनाई. जिसके बाद अन्य रूममेट्स ने आपत्ति जताई. जिसके बाद बिग बॉस ने अनाउंस किया कि वो घर से बाहर हो रहे हैं.

Also Read: Bigg Boss OTT 2 के घर में शुरू हो रही एक और लवस्टोरी! फलक नाज-अविनाश सचदेव के बीच पक रही खिचड़ी

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola