1 माह तक जमशेदपुर में रहेंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह, इस मूवी की करेंगे शूटिंग, एक फिल्म का करते हैं इतना चार्ज
Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Feb 2025 9:04 AM
पवन सिंह
Pawan Singh: पवन जमशेदपुर में भोजपुरी फिल्म कालमाटी की शूटिंग करेंगे. वे मंगलवार को एक एलबम के निर्माता निदेशक बदरी झा के स्टूडियो में पहुंचे थे.
जमशेदपुर : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार पवन सिंह मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे. वे यहां करीब एक माह तक जमशेदपुर और इसके आसपास के एरिया में फिल्म कालमाटी की शूटिंग करेंगे. वे सोनारी स्थित डफलम और एलबम के निर्माता निदेशक बदरी झा के स्टूडियो में पहुंचे थे. जमशेदपुर म्यूजिक फैक्ट्री की ओर से कालमाटी फिल्म का निर्माण किया जा रहा है. जिसकी शूटिंग केवल जमशेदपुर में ही नहीं बल्कि झारखंड के विभिन्न आकर्षक लोकेशन में किया जाएगा. यह एक भोजपुरी फिल्म होगी. जिसमें लीड रोल में पवन सिंह रहेंगे. पवन सिंह ने इस संबंध में बताया कि वे यहां एक सप्ताह बाद से रहेंगे और लगातार फिल्म शूट करेंगे.
4.8 से 5 मिलयन डॉलर प्रोपर्टी के मालिक हैं पवन सिंह
गौरतलब है कि पवन सिंह भोजपुरी के सबसे बड़े सुपर स्टार में से एक हैं. उन्होंने महज 11 साल की उम्र में पहला गाना गाया था. साल 1997 में उन्होंने पहला एलबम ओढनिया वाली बनाया था. इसके बाद पवन सिंह ने कई सालों तक संघर्ष किया. उनका जन्म बिहार के आरा जिले हुआ था. filmik.in की रिपोर्ट्स की मानें तो 4.8 से 5 मिलयन डॉलर प्रोपर्टी के मालिक हैं. एक फिल्म के लिए वे 40 से 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं.
पवन सिंह से संबंधित खबरें यहां पढ़ें
इस गाने के बाद रातों रात बन गये थे स्टार
जानकारी के मुताबिक पवन सिंह के पास मुंबई के लोखंडवाला में शानदार फ्लैट है. उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी बेहद शौक है. यूं तो पवन सिंह ने साल 1997 में ही अपने करियर की शुरुआत कर ली थी. लेकिन साल 2008 से पहले तक उन्हें उतनी पॉपुलारिटी नहीं मिल सकी थी. एलबम ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाना हिट करने के बाद वे रातों रात स्टार बन गये थे. इसके बाद तो वे हर घर में छा गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










