ePaper

Pawan Singh और Khesari lal yadav के बीच हुई लड़ाई पर भड़की अक्षरा सिंह, कहा-स्टारडम पचाना सबके बस की बात नहीं

Updated at : 19 Dec 2021 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
Pawan Singh और Khesari lal yadav के बीच हुई लड़ाई पर भड़की अक्षरा सिंह, कहा-स्टारडम पचाना सबके बस की बात नहीं

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और खेसारी लाल के बीच इन-दिनों जंग छिड़ गया है. दोनों एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं. जिसके बाद अब अक्षरा सिंह इस मामले से कापी खफा लग रही हैं. उन्होंने दोनों को जमकर खरी-खोटी सुनाई है.

विज्ञापन
undefined

भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और ट्रैंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) के बीच इन-दिनों जुबानी जंग जाड़ी है. दोनों एक दूसरे के काम पर जमकर कटाक्ष मार रहे हैं. जिसके बाद पवन सिंह ने लाइव आकर अपने बातों के लिए सभी से हाथ जोड़कर मांफी भी मांगी थी. अब इस मामले में अक्षरा सिंह ने अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने जमकर एक दूसरे पर जमकर भड़ास निकाली है.

undefined

अक्षरा सिंह ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, भोजपूरी इंडस्ट्री को सबने मजाक बनाकर रखा है. दूसरे इंडस्ट्री से सीखों वो लोग एक दूसरे को कितना ज्यादा सपोर्ट करते हैं और एक दूसरे को प्रमोट भी करते हैं. लेकिन हमारे इंडस्ट्री में स्टारडम बचाना सबके बस की बात नहीं हैं.

undefined

अक्षरा सिंह लाइव की शुरूआत करते हुए कहती है आपस में ही लाइव… कितना लाइव क्या कर रहे हैं आप लोग? मौका पर चौका मारने का आदत हो गया है? क्या साबित करना चाह रहे हैं आप लोग? भोजपुरी की सभ्यता और सम्मान की बात करते हैं आप लोग… कौन से सम्मान की बात करते हैं आप लोग. यहां का सबसे बड़ा दुर्भाग्य एक ही चीज है… चार दिन के आए चार गाना गाइए. दो गाना हिट हो जाए तो खुद को भगवान बना लीजिए. ये स्टारडम पचाना सबके बस की बात नहीं है.

undefined

स्टारडम पचाना सीखना है तो मनोज तिवारी और रवि किशन जी से सीखिए, उन लोगों ने काम किया है और आज भी कर रहे हैं. उनको पूरी दुनिया जानती है. आज रवि किशन बड़े ही फक्र के साथ भोजपुरी को दिखाते हैं. उनसे जाकर सीखो. एक-दूसरे को लाइव आकर गाली दे दिए, मौके पर चौका मार दिए. तो बहुत बड़े स्टार हो गए. उनसे जामकर सीखों स्टार किसे कहते हैं.

undefined

आपको बता कि अक्षरा सिंह से पहले खेसारी लाल यादव भी लाइव आकर अपना पक्ष रख रहे हैं. वहीं पवन सिंह ने बी मापी मांगी थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कई लोगों का मानना है कि ये दोनों टीआरपी गेन करने के लिए ये सब कर रहे हैं. कुछ महीनों बाद सब एक हो जाएंगे और साथ में गाना भी गाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola