ePaper

Palak Tiwari ने बेड पर लेटकर कराया फोटोशूट, ग्लैमरस अंदाज देख क्रेजी हुए फैंस

Updated at : 21 Dec 2021 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
Palak Tiwari ने बेड पर लेटकर कराया फोटोशूट, ग्लैमरस अंदाज देख क्रेजी हुए फैंस

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने अपनी नयी फोटोज शेयर की हैं. इन तसवीरों को देखकर फैंस उनसे नजरें नहीं हटा पा रहे है.

विज्ञापन
undefined

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों एक के बाद एक ग्लैमरस फोटोशूट करवा रही हैं. पलक ने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिसे देखकर आप उनपर फिदा हो जाएंगे. बेड पर लेटकर स्टाइलिश तरीके से वो फोटोज क्लिक करवा रही हैं. स्टारकिड का ये लुक आपको क्रेजी कर देगा.

undefined

पलक तिवारी स्टाइलिश टॉप में नजर आ रही हैं. उन्होंने ब्लैक शॉर्ट्स पहन रखी है और साथ ही ड्रेस से मैच करता हुआ बूट्स पहना हुआ है. बालों को उन्होंने ओपन रखा हुआ है और बेड पर दिलकश तरीके से लेटी हुई दिख रही है. स्टारकिड की फोटो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही है.

undefined

स्टारकिड पलक तिवारी इस तसवीर में कुछ सोचते हुए नजर आ रही हैं. तसवीर पर फैंस उनकी तारीफ कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, बार्बी डॉल. एक यूजर ने लिखा, आपकी आंखें किलर है. एक दूसरे यूजर ने लिखा, आग है भाई आग. एक और यूजर ने लिखा, कौन कहता है परी नहीं होती. आपको देख ले.

undefined

सोशल मीडिया पर पलक तिवारी की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी हैं. उनकी फोटोज इंटरनेट पर आते ही वायरल होने लगते है. अपनी मां श्वेता तिवारी की तरह ही वो काफी पॉपुलर है. अपने लुक्स और ग्लैमरस फोटोज से वो फैंस को दीवाना बनाती रहती है. इंस्टाग्राम पर पलक को 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है.

undefined

पलक जल्द ही फिल्म ‘रोजी- द सैफ्रॉन चैप्टर’ से बॉलीवुड में अपने कदम रखने वाली है. फिल्म को विशाल मिश्रा ने निर्देशित किया है और इसमें विवेक ओबेरॉय भी हैं. बता दें कि पलक, श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी हैं. श्वेता और राजा ने 2000 में तलाक ले लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola