‘कौन तुझे’ से ‘प्रेम रतन धन पायो’ तक, पलक मुच्छल के जन्मदिन पर सुनें उनके टाॅप 5 गानें

Palak Muchhal Birthday Special
Palak Muchhal Birthday Special: पलक मुच्छल का जन्मदिन आज 30 मार्च को है. महज चार साल की उम्र से गायन शुरू करने वाली पलक ने एम एस धोनी, आशिकी 2, सनम रे और प्रेम रतन धन पायो जैसे हिट गाने दिए हैं. इस मौके पर उनके टॉप 5 गानों पर नजर डालें.
Palak Muchhal Birthday Special: सिंगिंग की दुनिया में पलक मुच्छल ने अपनी पहचान बनाने में कम उम्र से ही कदम रखा. इंदौर में 30 मार्च 1990 को जन्मी पलक ने महज चार साल की उम्र में गायन की दुनिया में कदम रखा और कल्याणजी-आनंदजी लिटिल स्टार की सदस्य बन गईं. आज पलक मुछाल का जन्मदिन है और इस मौके पर उनके फैंस उनके बेहतरीन गानों का आनंद ले रहे हैं. पलक की सफलता सिर्फ उनके कठिन परिश्रम का नतीजा नहीं, बल्कि उनके परिवार के संगीत प्रेम का भी परिणाम है. उनके भाई पलाश मुछाल भी संगीत की दुनिया से जुड़े हैं और उन्होंने अरिजीत सिंह के गाने “एक तू ही आशिकी” को कंपोज किया था.
कौन तुझे
एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म का यह गाना पलक मुच्छल की मधुर आवाज में और भी खास बन गया. टी-सीरीज स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया यह ट्रैक ब्लॉकबस्टर साबित हुआ और आज भी फैंस इसे सुनना पसंद करते हैं.
देखा हजारों दफा
फिल्म रुस्तम का यह गाना पलक मुच्छल और अरिजीत सिंह की जोड़ी ने गाया था. मनोज मुंतशिर के लिखे लिरिक्स और जीत गांगुली के संगीत ने इसे एक यादगार ट्रैक बना दिया. गाने की मधुर धुन और भावपूर्ण प्रस्तुति आज भी सुनने वालों के दिल को छू जाती है.
चाहूं मैं या न
फिल्म आशिकी 2 का यह रोमांटिक ट्रैक पलक मुच्छल की आवाज में और भी खिला. गाने के लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे और जीत गांगुली ने संगीत दिया. आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी ने इसे और भी आकर्षक बनाया.
हुआ है आज पहली बार
फिल्म सनम रे का यह गाना पलक मुच्छल, अरमान मलिक और अमाल मलिक की आवाज में रिकॉर्ड किया गया. मनोज यादव के लिरिक्स और अमाल मलिक के संगीत ने इसे खास बना दिया. पुलकित सम्राट और उर्वशी रौतेला की एक्टिंग ने इसे और भी जीवंत बनाया.
प्रेम रतन धन पायो
फिल्म प्रेम रतन धन पायो का टाइटल ट्रैक पलक मुच्छल की आवाज में बेहद लोकप्रिय रहा. हिमेश रेशमिया के संगीत और इरशाद कामिल के लिरिक्स ने इसे सलमान खान और सोनम कपूर पर फिल्माया गया प्रमुख रोमांटिक ट्रैक बना दिया.
यह भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधे रजत दलाल, फैंस को दी सरप्राइज न्यूज, वेडिंग फोटोज हुईं वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










