शादी के बंधन में बंधे रजत दलाल, फैंस को दी सरप्राइज न्यूज, वेडिंग फोटोज हुईं वायरल

Rajat Dalal Wedding
Rajat Dalal Wedding: ‘बिग बॉस 18’ फेम रजत दलाल ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर फैंस को चौंका दिया. सोशल मीडिया पर शेयर की गई वेडिंग फोटोज वायरल हो रही हैं. हालांकि, उन्होंने अपनी पत्नी की पहचान फिलहाल सीक्रेट रखी है, जिससे फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है.
Rajat Dalal Wedding: रियलिटी टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली लेकिन खुशखबरी सामने आई है. रजत दलाल ने अपनी गर्लफ्रेंड संग शादी रचाकर फैंस को सरप्राइज दे दिया है. ‘Bigg Boss 18’ फेम स्टार ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर कर नई जिंदगी की शुरुआत का ऐलान किया. खास बात यह है कि उन्होंने अपनी दुल्हन की पहचान फिलहाल गुप्त रखी है, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता और भी बढ़ गई है.
सिंपल लेकिन खूबसूरत रही वेडिंग
रजत दलाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ खास झलकियां शेयर कीं. तस्वीरों में वह ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खुश नजर आए, जबकि उनकी दुल्हन भी खूबसूरत लिबास में उनके साथ नजर आईं. हालांकि, रजत ने अभी तक अपनी पत्नी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है.
शेयर की गई तस्वीरों में कपल नदी किनारे एक शांत और खूबसूरत लोकेशन पर पोज देता दिख रहा है. शादी का माहौल काफी प्राइवेट नजर आया, जिसमें सिर्फ करीबी लोग शामिल हुए.
‘नई जिंदगी की शुरुआत’- रजत दलाल
रजत ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “नई जिंदगी की शुरुआत.” इसके अलावा उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस का आभार जताया. उन्होंने कहा कि वह अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं और फैंस से आशीर्वाद की उम्मीद रखते हैं.
पत्नी को लेकर सस्पेंस बरकरार
फिलहाल रजत दलाल की पत्नी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. कुछ दिन पहले दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इशारा किया था कि वह किसी खास के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं. हालांकि तब उन्होंने इसे मजाक बताया था, लेकिन अब उनकी शादी की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है. फिलहाल उन्होंने पत्नी की इंस्टाग्राम आईडी को भी कहीं टैग या मेंशन नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह-संजय दत्त ने पार्टी में लगाई आग, ‘आरी आरी’ गाने पर दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




