OTT Releases This Week: जून का पहला हफ्ता देगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट, ओटीटी पर बवाल मचाने आ रहे हैं ये शो और फिल्में

Updated:
विज्ञापन
OTT Releases This Week

OTT Releases This Week

OTT Releases This Week: चाहे आप फैमिली ड्रामा देखना पसंद करते हों या सस्पेंस से भरपूर कहानी की तलाश में हों, इस हफ्ते दर्शकों को अपने मन मुताबिक सब कुछ देखने को मिलेगा. इस हफ्ते ओटीटी की दुनिया में क्या-क्या रिलीज हो रही है, आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Upcoming OTT Releases This Week (June 2 To 8): जून का महीना एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए बहुत स्पेशल होने वाला है. इस हफ्ते ड्रामा, थ्रिलर, एक्शन और स्पोर्ट्स हर तरह के कंटेंट दर्शकों को ओटीटी पर देखने मिलेगा. अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी हॉटस्टार, जियो सिनेमा जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ‘टूरिस्ट फैमिली’ से लेकर ‘छल-कपट: द डिसेप्शन’ जैसे शो आने वाले हैं. तो दर्शक पॉपकॉर्न लेकर तैयार हो जाए क्योंकि आपके लिए पूरी लिस्ट लेकर हम आए हैं.

Tourist Family (JioHotstar, June 2)

तमिल फिल्म टूरिस्ट फैमिली में एक श्रीलंकाई परिवार की जिंदगी को दिखाया गया है, जो भारत के एक छोटे से गांव में अपनी नयी शुरुआत करता है. शुरुआत में उन्हें आस-पास के लोगों से सपोर्ट नहीं मिलता और फिर बाद में धीरे-धीरे वह सबके दोस्त बन जाते हैं. मूवी जियो हॉटस्टार पर 2 जून से स्ट्रीम होगा. इसमें एम. ससीकुमार, मिथुन जय शंकर, रमेश तिलक ने काम किया हैं.

Stolen (Prime Video, June 4)

इसे आप प्राइम वीडियो से 4 जून से देख सकते हैं. इसमें अभिषेक बनर्जी, मिया मेल्जर, शुभम वर्धन और हरीश खन्ना अहम किरदार में दिखेंगे. इसकी स्टोरी काफी इमोशनल करने वाली है. रेलवे स्टेशन पर दो भाई देखते हैं कि एक गरीब मां से उसके नवजात बच्चे को छीनकर किडनैप कर लिया जाता है. ये देखकर दोनों भाई उनकी मदद के लिए एक अनजान सफर पर निकल जाते हैं.

Lal Salaam (Sun NXT, June 6)

रजनीकांत, अनंतिका सानिल कुमार, विक्रांत स्टारर फिल्म लाल सलाम सन नेक्स्ट पर 6 जून से स्ट्रीम होगा. इसकी कहानी दो युवाओं की है, जिसे बिना किसी वजह से लोकल टीम से बाहर निकाल दिया जाता है. दोनों क्रिकेटर बनना चाहते थे. कहानी दिखाती है कि कैसे फिर वह अपने सपने को पूरा करते हैं.

Chhal Kapat The Deception (Zee5, June 6)

इस वेब सीरीज में श्रिया पिलगांवकर, काम्या अहलावत, रागिनी द्विवेदी, तुहिना दास अहम किरदार में दिखेंगे. इसकी कहानी एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की रहस्यमयी मौत के आस-पास घूमती है. जिसके बाद उसके मौत की जांत की जाती है. इस दौरान कई सारे राज सामने आते हैं.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola