वीकेंड मूड ऑन? OTT पर आ गई कार्तिक-अनन्या की रोमांटिक फिल्म, अब फ्री में देखें

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Feb 2026 2:02 PM

विज्ञापन

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी OTT पर, फोटो- इंस्टाग्राम

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri On OTT: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ अब मुफ्त में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. आइये फिल्म की पूरी डिटेल्स और बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri On OTT: बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बाद कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ अब एक बार फिर अपनी किस्मत आजमाने के लिए OTT पर रिलीज हो गई है. अब आप इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर मुफ्त में देख सकते हैं. ऐसे में अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो आइए आपको इसकी पूरी स्ट्रीमिंग डिटेल्स बताते हैं.

कहां देखें ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’?

प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के लीड स्टार्स की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “पॉपकॉर्न तो तैयार है, बस आपका इंतजार है. तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी, अभी देखें.” इस पोस्ट पर फैंस ने तुरंत रिएक्शन देते हुए खुशी जाहिर की. कई यूजर्स ने लिखा कि वे फिल्म को दोबारा देखने के लिए एक्साइटेड हैं.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म का निर्देशन समीर विद्वान्स ने किया है और कहानी करण श्रीकांत शर्मा ने लिखी है. यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें कार्तिक आर्यन ने रे नाम के वेडिंग प्लानर का किरदार निभाया है, जो खुद को ‘मम्मा का बेटा’ मानता है. वहीं अनन्या पांडे ने रूमी का रोल निभाया है, जो एक पब्लिश्ड राइटर है और अपनी किताब के लिए पाठकों की तलाश में है.

क्रोएशिया ट्रिप के दौरान दोनों की मुलाकात होती है और धीरे-धीरे प्यार पनपता है. लेकिन कहानी में असली मोड़ तब आता है जब रूमी अपने बुजुर्ग पिता (जिनका किरदार जैकी श्रॉफ ने निभाया है) को छोड़कर रे के साथ अमेरिका जाने से इनकार कर देती है. फिल्म पर्सनल एम्बिशन और फैमिली जिम्मेदारियों के बीच इमोशनल स्ट्रगल को दिखाती है.

बॉक्स ऑफिस पर क्यों रही फीकी?

थिएटर रिलीज के समय फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले से लेकर निगेटिव रिव्यू मिले. दर्शकों ने कहानी को प्रेडिक्टेबल और घिसी-पिटी बताया. दुनियाभर में फिल्म महज ₹49.5 करोड़ का कलेक्शन कर पाई. अनन्या पांडे को उनकी परफॉर्मेंस के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा.

इसके अलावा, क्लासिक गाने सात समुंदर पार के रीक्रिएशन को लेकर भी फिल्म को बैकलैश झेलना पड़ा.

अब OTT पर क्या बदलेगा माहौल?

फिल्म भले ही सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन OTT पर इसे नया मौका मिल सकता है. घर बैठे आराम से फिल्म देखने वाले दर्शकों की पसंद अलग होती है. कई लोग थिएटर में फिल्म नहीं देख पाते, लेकिन OTT पर जरूर देख लेते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘नागिन’ और ‘तारक मेहता’ नहीं, इस शो ने ओटीटी पर 1300 करोड़ की फिल्म को पछाड़ा

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola