Netflix Releases This Week: बिंज-वॉच अलर्ट, इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर आ रही हैं ये धमाकेदार रिलीज
Netflix Releases This Week
Netflix Releases This Week: इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर होगा खूब एंटरटेनमेंट क्योंकि आपके मनोरंजन को बढ़ाने आ रही है कई फिल्में और सीरीज, जिनका इंतजार दर्शक लंबे वक्त से कर रहे हैं.
OTT Releases This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते नए कंटेंट्स की भरमार होती है, जो आपके मूड को लाइट करने में कोई कसर नहीं छोड़ती. यहां की हर रिलीज आपको एंटरटेनमेंट की जादुई दुनिया की सैर भी कराती है. इस बीच अगर इस हफ्ते आपकी बिंज-वॉच लिस्ट खाली हो गई और आप कंफ्यूज हैं कि क्या शामिल करें तो टेंशन नॉट. क्योंकि आज हम आपके लिए कई बेहतरीन फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं. इनमें सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड ‘ज्वेल थीफ – द हाइस्ट बिगिन’ भी शामिल है.
पैंगोलिन (Pangolin)
पैंगोलिन एक ऐसी नन्हे जीव की कहानी है, जो शिकारियों की चंगुल में फंस जाता है और फिर उसे कुछ भले लोग उन बदमाशों से बचाते हैं और वापस उसे पुनर्वास भेजने के लिए संघर्ष करते हैं. इसे आप 21 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
बुलेट ट्रेन एक्सप्लोजन (Bullet Train Explosion)
बुलेट ट्रेन एक्सप्लोजन एक जापानी एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी टोक्यो की एक बुलेट ट्रेन में हुए खतरनाक धमाका की सच्चाई को उजागर करने पर केंद्रित है. यह 23 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी.
यू (You)
इसकी कहानी एक खतरनाक कातिल गोल्डबर्ग की है, जिसने अपनी प्रेमिका को बेरहमी से मार दिया था. वह अब एक बार फिर अपने आखिरी सीजन के साथ लौट आया है. मालूम हो इसके पिछले चार सीजन सुपरहिट रहे हैं और अब फैंस इसके अगले सीजन के लिए काफी बेकरार हैं. ऐसे में आप इसे 24 अप्रैल को एंजॉय कर सकते हैं.
ज्वेल थीफ – द हाइस्ट बिगिन (Jewel Thief – The Heist Begins)
सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की नेटफ्लिक्स फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ आपको डकैती एक रोमांचक सफर की ओर ले जाएगी. इस फिल्म का इंतजार काफी टाइम से कर रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुए इसके ट्रेलर में दोनों एक्टर्स की जबरदस्त झलक देखने को मिली थी. ऐसे में अब आप इसे 25 अप्रैल को देख सकते हैं.
वीक हीरो (Weak Hero Class 2)
वीक हीरो की कहानी एक बच्चे पर केंद्रित है, जिसके दोस्त और क्लासमेट उसे खूब बुली करते हैं. लेकिन वह इस बात से अनजान हैं कि उसके पास कुछ अद्भुत शक्तियां हैं. ऐसे में आगे क्या-क्या होगा, इसे देखने के लिए आपको 25 अप्रैल तक का इंतजार करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









