Nushrratt Bharuccha Net Worth: कितने करोड़ की मालकिन हैं छोरी एक्ट्रेस नुसरत, हॉरर फिल्म से करेंगी धमाका
Nushrratt Bharuccha Net Worth
Nushrratt Bharuccha Net Worth: नुसरत भरुचा जल्द ही हॉरर फिल्म छोरी 2 में नजर आने वाली है. इस फिल्म में उनके साथ सोहा अली खान, सौरभ गोयल, गश्मीर महाजनी, पल्लवी अजय, कुलदीप सरीन और हार्दिक शर्मा जैसे कलाकार है. मूवी का धांसू ट्रेलर रिलीज हो चुका है और यह अमेजन प्राइम वीडियो पर 11 अप्रैल से स्ट्रीम होगी. आइये इससे पहले एक नजर डालते हैं उनकी नेटवर्थ पर.
Nushrratt Bharuccha Net Worth: नुसरत भरुचा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा है. जिसमें प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी, सपनो की रानी, छोरी और अकेली जैसी मूवीज शामिल है. अब एक्ट्रेस हॉरर फिल्म छोरी 2 को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. फिल्म 11 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. आइये इससे पहले एक नजर डालते हैं उनकी नेटवर्थ पर.
कितने करोड़ की मालिकन हैं नुसरत भरुचा
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट की मानें तो नुसरत भरुचा की नेटवर्थ करीब 58 करोड़ है. मंथली एक्ट्रेस 35 लाख के करीब कमाती है. जिसमें उनके फिल्म्स और विज्ञापन शामिल है. एक फिल्म के लिए नुसरत करीब 3 करोड़ चार्ज करती हैं.
नुसरत भरुचा ने कब की थी एक्टिंग की शुरुआत
नुसरत भरुचा ने साल 2002 में टेलीविजन सीरीज ‘किट्टी पार्टी’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की. उनकी पहली हिंदी फिल्म साल 2006 में ‘जय संतोषी मां’ थी और 2007 में जुबीन गर्ग के म्यूजिक वीडियो “जिंदगी कहीं गुम है” में दिखाई दी. बाद में एक्ट्रेस ने साउथ इंडस्ट्री की ओर रुख किया. उन्होंने “ताज महल” और “कल किसने देखा” जैसी फिल्मों में काम किया. जून 2020 में, नुसरत भरुचा ने अपने नाम की स्पेलिंग बदली थी.
छोरी 2 में नजर आएंगी नुसरत भरुचा
अब नुसरत भरुचा छोरी की सफलता के बाद हॉरर फिल्म के सीक्वल के साथ वापस आ गई हैं. निर्माताओं ने ट्रेलर जारी किया, जिसमें लैंगिक असमानता और एक मां की अपनी बेटी के प्रति समर्पण की कहानी की झलक दिखाई गई है. सोहा अली खान का नया अवतार आपके रोंगटे खड़े कर देगा.
यह भी पढ़ें- Jaat Box Office Collection: सनी देओल ने जाट के बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गदर 2 के बाद 400 या 500 करोड़…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









