पहले किया मौत पर पोस्ट… फिर एयरपोर्ट पर रोती दिखीं Nora Fatehi… बॉडीगार्ड का बर्ताव चौंकाने वाला, देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन
Nora Fatehi in tears at airport

Nora Fatehi in tears at airport

Nora Fatehi: बॉलीवुड अदाकारा और डांसर नोरा फतेही मुंबई एयरपोर्ट पर काफी परेशान दिखीं. ऑनलाइन सामने आए वीडियो में वह पैपराजी से बचते हुए अपने आंसू रोकने की कोशिश करती दिख रही हैं. वह एयरपोर्ट पर तेजी से चल रही है. इसी बीच एक फैन ने जब उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की, तो उनके बॉडीगार्ड ने धक्का दिया.

विज्ञापन

Nora Fatehi: दिलबर और साकी साकी जैसे हिट डांस नंबरों के लिए मशहूर नोरा फतेही को हाल ही में 6 जुलाई की शाम को मुंबई एयरपोर्ट पर रोते हुए स्पॉट किया गया. वह जल्दबाजी में दिखीं और एंट्री गेट की ओर जाते समय काफी परेशान थी. नोरा जब टर्मिनल की ओर जा रही थीं, तो एक फैन ने उन्हें सेल्फी लेने से रोकने की कोशिश की. अभिनेत्री ने कोई जवाब नहीं दिया और चलती रहीं. हालांकि, उनके बॉडीगार्ड ने बीच में आकर उस फैन को जबरदस्ती धक्का दिया और उसे कुछ कहा. यह घटना कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. क्लिप में नोरा की आंखों में आंसू दिखाई दे रहे हैं, जिससे नेटिजन्स को चिंता हो रहा है कि आखिर उन्हें अचानक क्या हो गया. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दुख की इस घड़ी में उनका सपोर्ट किया. एक यूजर ने लिखा, “वह रो रही है… उसके किसी करीबी की मौत हो गई… फैंस को कभी कभी समझना चाहिए.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “क्या आप लोग नहीं देख सकते कि वह रो रही है? उसने अभी-अभी किसी को खोया है. उसे थोड़ी जगह दो.” इससे पहले दिन में, अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया. इस पोस्ट में उर्दू में एक प्रार्थना शामिल थी, जिसे पारंपरिक रूप से किसी के निधन पर पढ़ा जाता है.

यह भी पढ़ें- The Great Indian Kapil Show: नवजोत सिंह सिद्धू फिर शो से हुए बाहर? अर्चना पूरन सिंह के साजिश का कपिल ने किया खुलासा

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola