Khatron Ke Khiladi : चलती बस के ऊपर खतरनाक स्टंट करती नजर आईं निया शर्मा, VIDEO
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Aug 2020 8:21 AM
Nia Sharma in Khatron Ke Khiladi Made In India : खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया (Khatron Ke Khiladi Made In India) में दर्शकों को खतरनाक स्टंट देखने को मिल रहा है. खतरों के खिलाड़ी 10 खत्म होने के बाद शुरू हुए इस स्पेशल एडिशन में कंटेस्टेंट को कई दिल दहला देने वाले स्टंट करने होते है. हाल ही में कलर्स चैनल ने शो के आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है. इसमें एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) चलती बस में खतरनाक स्टंट करते दिख रही हैं.

कलर्स चैनल द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में शो के होस्ट रोहित शेट्टी शो के कंटेस्टेंट्स को समझा रहे हैं कि उन्हें कैसे स्टंट टास्क को पूरा करना है. वो बताते हैं कि एक खाली रास्ते पर चलती बस है, जो आगे पीछे, दाएं, बाएं कहीं भी मुड़ सकती है और कभी भी ब्रेक लगा सकती है, इस बस की छत पर सवार होकर सभी को ऊंचे पेड़ों पर लटकाए गए कार्ड्स उतारने हैं, वो भी चलती बस में उछलकर. वीडियो में इसी स्टंट को निया शर्मा करती दिखी रही है.
https://www.instagram.com/p/CEKCH7RApIn/
निया शर्मा इस स्टंट को बहुत बहादुरी से करते दिखी वीडियो में. उन्होंने इस टास्क को हिम्मत से पूरा किया. हालांकि, उनके पीछे सपोर्ट के लिए रोहित शेट्टी खड़े दिखे, लेकिन जिस हौसले से निया ने ये टास्क किया, वो वाकई काबिले-तारीफ है. वहीं, निया को ये खतरनाक स्टंट करते देख शो के दूसरे कंटेस्टेंट्स के होश उड़ गए.
खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया में करण पटेल, जैस्मिन भसीन, रित्विक धनजानी, निया शर्मा, अली गोनी, जय भानुशाली, करण वाही शामिल हैं. निया शर्मा की बात करें अभी तक उन्होंने शो में हर स्टंट को बेहतरीन तरीके से किया है. निया पहले भी कई रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं, जिसमें उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 8 में खतरनाक स्टंट किया था.
बता दें कि निया शर्मा ने काली-एक अग्नि परीक्षा से साल 2010 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. निया को पहचान ‘एक हजारों में मेरी बहना है’, और ‘जमाई राजा’ से मिली. इसके अलावा निया की वेब सीरीज ‘ट्विस्टेड’ का दूसरा सीजन भी हिट रहा था.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए