ननद-भाभी की नोकझोंक वाला ‘ननद करे अएस’ सॉन्ग रिलीज, अनुराधा के एक्सप्रेशन ने लूटी महफिल

ननद करे अएस सॉन्ग फोटो- इंस्टाग्राम
सृष्टि भारती का नया भोजपुरी सॉन्ग “ननद करे अएस” रिलीज हो गया है. इसमें ननद भाभी की नोकझोंक देखने को मिलती है. अनुराधा यादव ने अपने एक्सप्रेशन और एक्टिंग से गाने को और भी खास बना दिया है.
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने रोज रिलीज होते हैं. अब ननद भाभी पर बेस्ड एक प्यारा सा सॉन्ग आया है. सृष्टि भारती का नया गाना “ननद करे अएस” तेजी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गाने में देसी अंदाज, मजेदार बोल और शानदार म्यूजिक का मेल आखिर तक दर्शकों को बांधे रखता है.
ननद-भाभी का सॉन्ग “ननद करे अएस” रिलीज
इस गाने को सृष्टि भारती ने बड़ी ही खूबसूरती से गाया है. उनकी आवाज में वही देसी मिठास और एनर्जी सुनने को मिलती है, जिसके लिए भोजपुरी गानों को पसंद किया जाता है. गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं. म्यूजिक डायरेक्टर विपुल जी ने गाने के संगीत को ऐसा तैयार किया है कि सुनते ही लोग झूमने लगें. वीडियो में अनुराधा यादव की मौजूदगी भी लोगों को आकर्षित कर रही है. उन्होंने अपने एक्सप्रेशन और एक्टिंग से गाने को और भी खास बना दिया है.
“ननद करे अएस” के बारे में
वीडियो का निर्देशन गोविंद प्रजापति ने किया है. वहीं कैमरे का काम एलेक्स चंदू ने संभाला है, जिन्होंने हर सीन को खूबसूरती से फिल्माया है. एडिटिंग करण रुद्र विशेष ने की है, जिसकी वजह से वीडियो का फ्लो काफी स्मूद नजर आता है. इस गाने के निर्माता अरविंद यादव हैं, जबकि इसे अंबिका म्यूजिक जंक्शन के बैनर तले रिलीज किया गया है. गाने को पंकज बिहारी का विशेष सहयोग भी मिला है. रिलीज के बाद से ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें- कान्स के रेड कार्पेट पर छाया ऐश्वर्या राय का सिनेमैटिक ब्लू लुक, जानें कितने घंटे में तैयार हुआ उनका खास गाउन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










