Naagin 7 Promo: एकता कपूर के शो में दिखा लाल आंखों वाला राक्षस, क्या नागिन से होगी टक्कर? नया प्रोमो वायरल

नागिन 7 का नया प्रोमो, फोटो- इंस्टाग्राम
Naagin 7 Promo: एकता कपूर के शो नागिन 7 का नया प्रोमो आ चुका है, जो काफी डरावना है. प्रोमो में एक लाल आंखों वाला राक्षस जैसा कुछ दिख रहा है. इस प्रोमो पर यूजर्स खूब सारे कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि नागिन सीरियल का टीजर बिना नागिन के.
Naagin 7 Promo: सुपरनैचुरल फ्रैंचाइजी नागिन का एक लंबे समय से फैंस वेट कर रहे हैं. नागिन 7 को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है और इस सीजन को देखने के लिए दर्शक बेताब है. अभी तक नागिन 7 के लिए मेकर्स ने लीड एक्ट्रेस और एक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया है. सोशल मीडिया पर ऐसा बज है कि प्रियंका चाहर चौधरी इस सीजन नागिन के रोल में दिखेंगी. जबकि मेकर्स ने कुछ कंफर्म नहीं किया है. अब नागिन 7 का लेटेस्ट प्रोमो आ गया है, जो काफी जबरदस्त है.
नागिन 7 का नया प्रोमो हुआ आउट
नागिन 7 के मेकर्स लगातार शो के टीजर दर्शकों के साथ शेयर कर उनकी एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा रहे हैं. रविवार को एकता कपूर और कलर्स ने नागिन 7 का रोमांचक टीजर जारी किया है. इसके कैप्शन में लिखा हुआ है, ”अब जहर मिलेगा आग से, दुनिया हिल उठेगी इनके तकरार से.” इस एनिमेटेड टीजर में दो रहस्यमयी आकृतियां दिखती है, जो एक आग से घिरे माहौल में आती है. चारों तरफ आग ही आग है और ये देखने में बहुत भयानक लग रहा है. तभी एक लाल आंखों वाला और नुकीले पंजों वाला जीव दिखता है. ये टीजर देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
मीडिया यूजर्स के आए कमेंट
नागिन 7 के प्रोमो पर मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, नागिन है या ड्रैगन? एक यूजर ने लिखा, नागिन सीरियल का टीजर बिना नागिन के. एक यूजर ने लिखा, ये नागिन कम स्ट्रेंजर थिंग्स का प्रोमो ज्यादा लग रहा है. एक यूजर ने लिखा, ये एआई से क्यों बनाया है.
कब से नागिन 7 शुरू होगा?
नागिन 7 के प्रीमियर की तारीख मेकर्स ने अभी तक कंफर्म नहीं की है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जा रहा कि ये 1 नवंबर 2025 को टीवी पर आएगा.
नागिन 7 में इस बार नागिन कौन बनेगी?
सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी नागिन बनेगी.
नागिन 7 किस चैनल पर आएगा?
नागिन 7 कलर्स चैनल पर आएगा.
नागिन 7 में कौन-कौन है?
‘नागिन 7’ में प्रियंका चाहर चौधरी के नाम की चर्चा सबसे ज्यादा है. इसके अलावा नमिक पॉल भी शो का हिस्सा हो सकते हैं. फिलहाल अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
नागिन 6 में कौन नागिन बनी थी?
नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश नागिन बनी थी.
यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 की ऐतिहासिक सफलता पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारी पारंपरिक कहानियां कितनी शक्तिशाली हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










