Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी के शो में शामिल हो सकता है कुमकुम भाग्य का ये स्टार, जानें नाम

Updated:
विज्ञापन
Namik Paul contention to join Naagin 7

नागिन 7 को लेकर बड़ा अपडेट

Naagin 7: सुपरनैचुरल शो नागिन 7 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो का प्रीमियर कब से होगा, इसको लेकर एकता कपूर ने सस्पेंस बना रखा है. नागिन बनने के लिए प्रियंका चाहर चौधरी का नाम सामने आ रहा है. अब खबर है कि कुमकुम भाग्य का एक्टर भी शो में शामिल हो सकता है.

विज्ञापन

Naagin 7: एकता कपूर की सुपरनैचुरल फ्रैंचाइजी नागिन भारतीय टेलीविजन पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो है. हर सीजन में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलता है. अब जल्द ही नागिन 7 की शुरुआत होने वाली है, हाल ही में मोस्ट अवेटेड शो का धमाकेदार प्रोमो जारी किया गया था. जिसके बाद फैंस ये जानना चाहते थे कि नए लीड कौन होंगे. अभी तक एकता कपूर ने सारे डिटेल्स गुप्त रखे हैं.

नमिक पॉल नागिन 7 का बन सकते हैं हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चाहर चौधरी को अपकमिंग सीजन के लिए नई नागिन के रूप में साइन किया गया है. अब इंडिया फोरम की हालिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि अभिनेता नमिक पॉल को मुख्य भूमिका निभाने के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि इसपर ऑफिशियल रूप में कुछ भी सामने नहीं आया है.

नमिक पॉल के बारे में

नमिक पॉल छोटे पर्दे के काफी पॉपुलर एक्टर हैं. उन्होंने “एक दूजे के वास्ते” से पहचान बनाई और “एक दीवाना था” और “कवच” जैसे चर्चित शोज में काम किया. हाल ही में, वह “कुमकुम भाग्य” में नजर आए, जहां प्रणाली राठौड़ संग उनकी जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया गया. हालांकि जल्द ही कुमकुम भाग्य ऑफएयर होने वाला है. अगर नमिक नागिन 7 में शामिल होते हैं, तो में पहली बार वह प्रियंका चाहर चौधरी संग स्क्रीन शेयर करेंगे. प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 से पॉपुलर हुई हैं. वह में उन्होंने जियो सिनेमा पर थ्रिलर शो “दस जून की रात” के साथ ओटीटी पर डेब्यू किया.

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: अनुज को यादकर फूट-फूटकर रोती है अनु, राही को लेकर कहती है ये बात, पाखी अपनी मां को मारेगी ताना

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 से लेकर अजेय तक, इस शुक्रवार थियेटर्स में रिलीज हो रही हैं ये 7 धांसू फिल्में, होगा तगड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola