ePaper

Naagin 7: ईशा मालवीय नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस बन सकती हैं नागिन, नाम जानकर होगी हैरानी

Updated at : 03 Mar 2025 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
Avinash Mishra in naagin 7

Avinash Mishra in naagin 7

Naagin 7: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर आ रही है कि अविका गौर नागिन 7 का हिस्सा बन सकती हैं. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.

विज्ञापन

Naagin 7: एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन 7 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जहां पहले खबरें आ रही थी कि सीरियल में मेन लीड के तौर पर ईशा मालवीय और प्रियंका चाहर चौधरी नजर आ सकती हैं. हालांकि खबर फैलने के तुरंत बाद प्रियंका ने कहा, ”अफवाहें? ओह, मैंने उन्हें देखा है. उत्साह? झूठ नहीं बोलूंगी, मुझे मजा आया! अब खबर आ रही है कि अविका गौर नागिन 7 का हिस्सा बन सकती हैं.

नागिन 7 का हिस्सा बन सकती हैं अविका गौर

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो बालिका वधू की युवा आनंदी कथित तौर पर नागिन 7 में मुख्य भूमिका निभाने की दौड़ में सबसे आगे हैं. अगर मेकर्स की बातचीत उनके साथ फाइनल हो गई, तो नागिन के रूप में दर्शकों को एंटरटेन करती दिखाई देंगी.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

अविका गौर ने इन फिल्मों में किया है काम

बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू करने वाली अविका गौर ने ‘बालिका वधू’ में आनंदी के किरदार से दिल जीता और बाद में वह ‘ससुराल सिमर का’ से और पॉपुलर हो गई. इसके अलावा उन्होंने तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा में काम करते हुए कई फिल्में की. जिसमें ‘उय्यला जम्पाला’ और ‘राजू गारी गाधी 3’ शामिल है. अविका मे हॉरर मूवीज में भी हाथ आजमाया, जिसमें ब्लडी इश्क से लेकर 1920 है.

नागिन के बारे में

नागिन के पिछले सीजन की बात करें तो नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश मुख्य भूमिका में थीं. अलौकिक थ्रिलर का प्रीमियर 12 फरवरी, 2022 को हुआ और 9 जुलाई, 2023 को बंद हो गया. नागिन के पहले सीजन का प्रीमियर 1 नवंबर, 2015 को हुआ और 5 जून, 2016 को बंद हो गया. नागिन 1 में मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी और अदा खान मुख्य भूमिकाओं में थे.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola