Naagin 7: क्या अदा खान लौटेंगी एकता कपूर के शो नागिन 7 में? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Updated:
विज्ञापन
Naagin 7

अदा खान नागिन 7 में, फोटो- इंस्टाग्राम

Naagin 7: नागिन 7 का टीजर कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने जारी किया था, जिसने दर्शकों को उत्सुक कर दिया. नागिन 7 को लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है और सोशल मीडिया पर लोग नए लीड किरदार को लेकर जानना चाहते हैं. इस बीच अदा खान का नाम सामने आ रहा है.

विज्ञापन

Naagin 7: एकता कपूर ने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर नागिन 7 को लेकर फैंस को अपडेट दिया था. तब से ही दर्शक दिल थाम कर शो को देखने का इंतजार कर रहे हैं. कुछ दिन पहले शो का पहला टीजर सामने आया था, जिसने दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया. इस बार लीड रोल में कौन एक्ट्रेस दिखेगी, इससे पर्दा नहीं हटा है. सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका चाहर चौधरी अगली नागिन होगी. हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इस वजह से सस्पेंस और बढ़ा हुआ है. इस बीच अदा खान का भी नाम चर्चा में आ गया है.

नागिन 7 में होगी फिर से अदा खान की एंट्री

नागिन 7 के लीड रोल को लेकर चल रही अटकलों के बीच खबरें ये भी आई थीं कि पहले सीजन में शेषा का किरदार निभा चुकीं अदा खान इस बार वापसी कर सकती हैं. इंडिया फोरम्स ने अदा से इस बारे में पूछा तो इसपर उन्होंने कहा, “मैंने इस बारे में कुछ नहीं सुना. मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं है.” उनकी प्रतिक्रिया से यह साफ है कि फिलहाल नागिन 7 में उनकी एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

मेकर्स ने बनाकर रखा है सस्पेंस

सालों से नागिन टीवी के सबसे लोकप्रिय फैंटेसी ड्रामों में से एक रहा है. शो में मौनी रॉय, अदा खान, सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी, निया शर्मा, सुरभि चांदना और तेजस्वी प्रकाश जैसी टॉप एक्ट्रेसेस नागिन का किरदार निभा चुकी हैं. नागिन 7 को लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है और सोशल मीडिया पर लोग नए लीड किरदार को लेकर जानना चाहते हैं. मेकर्स ने अभी तक किसी भी कास्ट का नाम रिवील नहीं किया है. मेकर्स ने सस्पेंस बना कर रखा हुआ है.

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शो में होगी इस एक्टर की एंट्री, नोइना की जिंदगी में आएगा नया शख्स

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola