AbRam Khan 'मुफासा: द लाइन किंग' से डेब्यू करने को हैं तैयार, अपने लाडले संग स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे शाहरुख खान-आर्यन खान

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 12 Aug 2024 1:24 PM

विज्ञापन

Mufasa: The Lion King in Hindi: शाहरुख खान के छोटे लाडले बेटे अबराम मुफासा: द लायन किंग से अपना डेब्यू करेंगे. फिल्म में वह युवा मुफासा के किरदार के लिए डबिंग करेंगे.

विज्ञापन

Mufasa: The Lion King in Hindi: डेडपूल एंड वूल्वरिन देखने के बाद से ही दर्शकों में हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज और भी ज्यादा बढ़ गया है. इसी बीच इनके क्रेज को बरकरार रखने के लिए बच्चो से लेकर बड़ों तक का पसंदीदा कैरेक्टर ‘लायन किंग’ अब वापस आ रहा है, वह भी हिंदी डब के साथ. खास बात यह है कि इसे डब करने वाले और कोई नहीं बल्कि शाहरुख खान और उनके दोनों लाडले बेटे अबराम खान और आर्यन खान हैं. दरअसल, आज द लायन किंग के प्रीक्वल ‘ मुफासा: द लायन किंग’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज हुआ है.

शाहरुख खान और अबराम खान-आर्यन खान करेंगे डबिंग

शाहरुख खान फिल्म में मुफासा के किरदार की डबिंग करने वाले हैं. मालूम हो कि मुफासा जंगल का राजा है. वहीं, फिल्म में सिम्बा के किरदार की डबिंग शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान करेंगे. जबकि, अबराम खान फिल्म में युवा मुफासा की डबिंग करने वाले हैं. इस अपकमिंग फिल्म के साथ ही अबराम खान अपना फिल्म डेब्यू करेंगे. साथ ही यह पहली बार है जो किसी प्रोजेक्ट के लिए शाहरुख और उनके दो बेटे स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है.

Also Read Shahrukh Khan ‘पार्डो अल्ला कैरिएरा अवॉर्ड’ से हुए सम्मानित, पहले भारतीय बनकर रचा इतिहास

Also Read AbRam Khan: जब पिता शाहरुख खान के गाने पर अबराम ने किया था डांस, स्टारकिड का क्यूट अंदाज जीत लेगा आपका दिल

मेरे लिए यह प्रोजेक्ट काफी खास है

शाहरुख खान ने फिल्म के डबिंग के बारे में बात करते हुए कहा कि, “मुफासा एक ऐसा किरदार है, जिसके पास एक अलग विरासत है. वह जंगल का राजा है और अपने बेटे सिम्बा का भी मार्गदर्शक है. एक पिता के रूम में वह अपने बेटे के लिए सब कुछ करता है. ‘मुफासा: द लायन किंग’ में दर्शकों को मुफासा के बचपन से लेकर राजा बनने तक के सफर को स्क्रीन पर दिखाया गया है. यह प्रोजेक्ट मेरे लिए काफी खास है क्योंकि मेरे दोनों बेटे आर्यन और अबराम इसका हिस्सा हैं.”

कब होगी मुफासा: द लायन किंग रीलीज?

अबराम खान की डेब्यू फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में दस्तक देगी. शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म किंग में अपनी बेटी सुहाना खान और बेटे आर्यन खान के साथ नजर आएंगे.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola