AbRam Khan: जब पिता शाहरुख खान के गाने पर अबराम ने किया था डांस, स्टारकिड का क्यूट अंदाज जीत लेगा आपका दिल
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 May 2023 8:26 AM
अबराम खान का एक थोब्रैक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो तब का है जब स्टारकिड ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में परफॉर्मेंस दिया था. वीडियो में वो बहुत क्यूट लग रहे है.
Happy Birthday AbRam Khan: शाहरुख खान का सबसे छोटा बेटा अबराम खान (AbRam Khan) 27 मई को 10 साल का हो गया. अबराम अपने माता-पिता के जितने लाडले है, उतना ही उसपर आर्यन खान और सुहाना प्यार लुटाते है. अबराम अक्सर अपने पिता के साथ मस्ती करते दिख जाते है. स्टारिकड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो डांस करते दिख रहे.
दरअसल, अबराम खान का एक थोब्रैक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो तब का है जब स्टारकिड ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में परफॉर्मेंस दिया था. वीडियो में वो काफी छोटे से दिख रहे है और अपने पिता शाहरुख खान के सॉन्ग ये तारा वो तारा पर परफॉर्म करते नजर आ रहे. ये एक ग्रुप परफॉर्मेंस था और इसमें वो एक तारा बने थे.
https://www.instagram.com/p/BczaMLwjKXg/
अबराम खान के इस वीडियो को शाहरुख खान के फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. वीडियो पर यूजर्स ने कई सारे कमेंट किए हुए है. कुछ मीडिया यूजर्स ने तो स्टारकिड को क्यूट बताया. तो कुछ ने अबराम के डांस को बहुत अच्छा बताया. गौरतलब है कि अबराम का जन्म साल 2013 में सरोगेसी के जरिए हुआ था. अबराम सबके लाडले है. शाहरुख के साथ उनकी तसवीरें इंटरनेट पर वायरल होती रहती है. अबराम अपने पिता किंग खान के जैसे हूबहू दिखते हैं.
निर्देशक राजकुमार हिरानी और तापसी पन्नू के साथ शाहरुख डंकी में नजर आएंगे. यह फिल्म इस साल के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. शाहरुख को आखिरी बार सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान में देखा गया था. जनवरी में रिलीज हुई इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाईं. पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से अधिक की कमाई की. वह निर्देशक एटली की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म जवान में नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ भी दिखाई देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










