MTV Roadies XX में गैंग लीडर बनकर सिस्टम फाड़ने आ गए हैं एल्विश यादव, इस दिन से शुरू होंगे ऑडिशन
Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Oct 2024 4:57 PM
MTV Roadies XX: एमटीवी रोडीज अपने 20वें सीजन के साथ वापस आने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब गैंग लीडर के तौर पर एल्विश यादव शामिल हुए. उनका धमाकेदार प्रोमो रिलीज हुआ.
MTV Roadies XX: एमटीवी रोडीज अपने नए सीजन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है. रियलिटी शो के लिए ऑडिशन इन-दिनों कई शहरों में चल रहे हैं. इसी बीच, अब मेकर्स ने नए गैंग लीडर्स का खुलासा कर दिया है. ये चौथा लीडर कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव होंगे. जी हां आपने सही पढ़ा. यूट्यूबर ने रणविजय सिंह, नेहा नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला और रिया चक्रवर्ती को ज्वाइन किया है.
एमटीवी रोडीज के गैंग लीडर बने एल्विश यादव
एमटीवी रोडीज ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एल्विश को गैंग लीडर के रूप में दिखाया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है, “राव साहब का सिक्का अब हर शहर में बजेगा और सिस्टम होगा हैंग! पेश है गैंग लीडर एल्विश यादव.” वहीं यूट्यूबर भी कहते हैं कि एकतरफा सिस्टम फाड़ देंगे… जहां डबल क्रास हो या ट्रिपल क्रास. इसलिए साइड हट जाओं. दिल्ली में इसे ऑडिशन, 13 अक्टूबर को होंगे. वहीं हैदराबाद में 18 अक्टूबर और पूणे में 20 अक्टूबर को शेड्यूल है.
एल्विश यादव बिस बॉस ओटीटी 2 जीतकर हुए पॉपुलर
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद वर्ल्डवाइड पॉपुलर हो गए. उन्होंने रियालिटी शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री की थी और ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया. हाल ही में एल्विश सांप के जहर मामले में जेल भी गए थे. हालांकि अब वो बाहर आ गए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं.
Also Read- Bigg Boss 18: यूट्यूबर एलविश यादव के इस इनफ्लुएंसर दोस्त की शो में एंट्री, विवादों से रखते हैं खास कनेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










