Mr And Mrs Parshuram: सीक्रेट जासूस बन कर आ रहे नील भट्ट, मिस्टर एंड मिसेज परशुराम का नया प्रोमो आउट, जानें किस दिन से सीरियल होगा शुरू?

Updated:
विज्ञापन
Mr And Mrs Parshuram: सीक्रेट जासूस बन कर आ रहे नील भट्ट, मिस्टर एंड मिसेज परशुराम का नया प्रोमो आउट, जानें किस दिन से सीरियल होगा शुरू?

Mr And Mrs Parshuram: स्टार प्लस के नए शो ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ में नील भट्ट एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगे. मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें उनकी प्यारी सी फैमिली को दिखाया गया है. आइए आपको बताते हैं कि किस दिन से सीरियल शुरू होगा.

विज्ञापन

Mr And Mrs Parshuram: स्टार प्लस एक नया सीरियल लेकर आ रहा है, जिसका नाम मिस्टर एंड मिसेज परशुराम है. शो में मुख्य किरदार नील भट्ट और शाम्भवी सिंह निभा रही है. नील को फैंस सीरियल गुम है किसी के प्यार में के विराट चव्हाण के रोल से याद रखे हुए हैं. ऐसे में अब देखना होगा कि ये नये किरदार में फैंस उन्हें कितना प्यार देते हैं. नया प्रोमो सामने आया है, जिसपर यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं. आइए जानते हैं कि शो किस दिन से शुरू होने वाला है.

मिस्टर एंड मिसेज परशुराम का नया प्रोमो

सीरियल मिस्टर एंड मिसेज परशुराम की कहानी शिवप्रसाद और शालिनी की है. दोनों मैरिड कपल है और उनके दो बच्चे हैं. उनकी जिंदगी बहुत खुशहाल गुजर रही होती है. शालिनी को लगता है कि उसका पति एक सीधा-साधा इंसान है, लेकिन शिवप्रसाद एक सीक्रेट जासूस है, जो अपनी पहचान छिपाकर खतरनाक मिशन को अंजाम देता है. नये प्रोमो में दिखाया गया कि शालिनी अपने कमरे में उदास बैठी है क्योंकि शिवप्रसाद उनकी शादी की सालगिरह भूल गया है. शिवप्रसाद हाथ में गुलाब लेकर उसे मनाने आता है, लेकिन शालिनी उसे डांट देती है. हालांकि शिवप्रसाद बताता है कि वह कुछ भी नहीं भूला है और उसे साड़ी और एक गुलाब का फूल देता है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब शालिनी देखती है कि उसके बच्चे अपने पिता को सालगिरह की याद दिलाते हैं. इसके बाद शालिनी अपने पति पर गुस्सा होता है, लेकिन उसका गुस्सा ज्यादा देर नहीं रह पाता.

यूजर्स के रिएक्शन

मिस्टर एंड मिसेज परशुराम के प्रोमो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, क्यूट फैमिली. एक यूजर ने लिखा, नाइस जोड़ी. एक यूजर ने लिखा, कब से स्टार्ट होगा शो. एक यूजर ने लिखा, नील भट्ट की वापसी. एक यूजर ने लिखा, सो क्यूट प्रोमो.

जानें सीरियल कब से शुरू होगा?

मिस्टर एंड मिसेज परशुराम 3 फरवरी से 8:30 बजे शुरू होगा. इसे आप स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ेंAnupama: बीच सड़क पर बेहोश हो जाएगी अनु, मदद के लिए ये लोग पहुंचेंगे, रजनी बनी अपनी बेटी की दुश्मन

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola