Loveyapa Review: दिल जीत लेगी “लवयापा” में जुनैद-खुशी कपूर की परफॉर्मेंस, मॉडर्न लव का मिला डिसेंट टच

Updated:
विज्ञापन
Loveyapa Box Office Collection Day 3

Loveyapa Box Office Collection Day 3

Loveyapa Review: जुनैद खान और खुशी कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘लवयापा’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म में दर्शकों को जेन-जी लव स्टोरी, ट्रस्ट इश्यूज और खूब सारा लवयापा देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

फिल्म- लवयापा
निर्देशक- अद्वैत चंदन
कलाकार- जुनैद खान और खुशी कपूर
प्लेटफार्म- सिनेमाघर
रेटिंग – 4

Loveyapa Review: वैलेंटाइन वीक से पहले प्यार का जादू दर्शकों पर चलाने के लिए बॉलीवुड की नई रोमांटिक फिल्म “लवयापा” सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह फिल्म आज की युवा पीढ़ी यानी जेन-जी की लव स्टोरी पर केंद्रित है, जिसमें आपको खूब रोमांस और ड्रामा देखने को मिलने वाला है. फिल्म में जूनैद खान और खुशी कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं, जो दर्शकों को जेन-जी के रिश्तों में चल रहे हंगामे, उलझन और आकर्षण के इर्द-गिर्द घूमती है. यह कहानी शायद मिलेनियल्स को थोड़ी अजीब लगेगी, लेकिन सही मायने में आज की पीढ़ी खुद को इससे रिलेट कर सकती है.

Junaid khan and khushi kapoor loveyapa review

जुनैद-खुशी की दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस

जुनैद खान और खुशी कपूर की परफॉर्मेंस ‘लवयापा’ में सराहने लायक है, जो दर्शकों को खूब एंटरटेन करेगी. इस फिल्म में एक्टर्स ने आज की युवा पीढ़ी के हाव-भाव, इमोशंस, परेशानी, जोश और इंपल्सिवनेस को बखूबी दर्शाया है. साथ ही उनकी केमिस्ट्री मॉडर्न लव को एक डिसेंट टच देती है. इसमें आप कपल के बीच ट्रस्ट इश्यूज, बोरिंग टाइम और बहुत सारा लवयापा देख सकते हैं. नेटफ्लिक्स की ‘महाराजा’ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दिल जीतने के बाद, जुनैद खान अब लवयापा के साथ दर्शाकों का मनोरंजन कर रहे हैं. फिल्म में उनके एक्सप्रेशन, उनकी एक्टिंग, उनके लुक्स सबकुछ आपको फिल्म देखने पर मजबूर कर देगी. वहीं, खुशी कपूर भी फिल्म में अपने चुलबुले, नखरीले और कमाल की परफॉर्मेंस से तारीफें बटोर रही हैं.

जादुई नहीं असल जिंदगी को दर्शाती है कहानी

Junaid khan and khushi kapoor loveyapa review

लवयापा की शानदार राइटिंग करिश्मा प्रणव भवसार ने की है, जिसमें मजेदार डायलॉग और कहानी है, जो आपको बांधे रखेगी. वहीं, फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है, जो फिल्म को एक फिल्म की तरह नहीं, बल्कि एक असल जिंदगी की तरह पेश करता है. फिल्म की कहानी आपको जादुई दुनिया से ज्यादा असल जिंदगी में चल रही रिश्तों की उलझन, धुंधली सीमाओं और खूब सारे लवयापा को पेश करता है.

यह भी पढ़े: Aamir Khan Net Worth: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के पास है अंधा पैसा, नेट वर्थ जानकर दंग रह जाएंगे

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola