पश्चिम बंगाल: मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर, मेडिकल बोर्ड गठित

मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत अचानक खराब हो गयी. उन्हें तुरंत बाइपास स्थित अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया. उनकी हालत स्थिर है. न्यूरो फिजिशियन, कार्डियोलॉजी और गैस्ट्रोलॉजी विशेषज्ञ चिकित्सकों का मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है.
कोलकाता, शिव कुमार राउत: जानेमाने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (73 वर्ष) को शनिवार की सुबह तबीयत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी. उन्हें तुरंत बाइपास स्थित अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. उनकी हालत स्थिर है. अस्पताल की ओर से जानकारी दी गयी है कि मिथुन चक्रवर्ती को सुबह 9.40 बजे इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया. शरीर के दाएं और ऊपरी हिस्से के अंगों में कमोजरी की शिकायत पर उन्हें अस्पताल लाया गया था. चिकित्सा के लिए न्यूरो फिजिशियन, कार्डियोलॉजी और गैस्ट्रोलॉजी विशेषज्ञ चिकित्सकों का मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है. अस्पताल की मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि मिथुन की हालत फिलहाल स्थिर है. वह पूरी तरह से सचेत अवस्था में हैं.
Mithun Chakraborty hospitalised in Kolkata
Read @ANI Story | https://t.co/CgqPPRE51X#MithunChakraborty #Kolkata #Hospital pic.twitter.com/95V2uWvGPD
— ANI Digital (@ani_digital) February 10, 2024
मिथुन की हालत फिलहाल स्थिर
अस्पताल में मिथुन चक्रवर्ती के मस्तिष्क का एमआरआइ स्कैन हुआ है. जांच के दौरान पता चला है कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक से पीड़ित हैं. ऐसे में उन्हें न्यूरो आईसीयू में भर्ती कराया गया है. अस्पताल की मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि मिथुन की हालत फिलहाल स्थिर है. वह पूरी तरह से सचेत अवस्था में हैं.
मेडिकल बोर्ड गठित
मिथुन चक्रवर्ती को हल्का व नरम आहार दिया गया है. मिथुन की चिकित्सा के लिए न्यूरो फिजिशियन, कार्डियोलॉजी और गैस्ट्रोलॉजी विशेषज्ञ चिकित्सकों का मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




