Tripura Election 2023: चुनावी मैदान में उतरे बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, बीजेपी की जीत का किया दावा

मिथुन चक्रवर्ती ने मजलिसपुर, त्रिपुरा में अच्छा काम हुआ है. उन्होंने कहा, पहले के त्रिपरा और आज के त्रिपुरा में जमीन-आसमान का फर्क है. अगर भाजपा को यहां एक बार और मौका मिलता है तो मैं कह सकता हूं कि यह भारत के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में से एक होगा. BJP सकारात्मक और जनता की पार्टी है.
tripura election 2023 : स्टार बॉलीवुड अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी नेता मिथुन चक्रवर्ती त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में पूरी तरह से कमर कस कर उतर चुके हैं. उन्होंने बीजेपी की जीत का भी दावा कर दिया है.
भाजपा जनता की पार्टी : मिथुन
मिथुन चक्रवर्ती ने मजलिसपुर, त्रिपुरा में अच्छा काम हुआ है. उन्होंने कहा, पहले के त्रिपरा और आज के त्रिपुरा में जमीन-आसमान का फर्क है. अगर भाजपा को यहां एक बार और मौका मिलता है तो मैं कह सकता हूं कि यह भारत के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में से एक होगा. BJP सकारात्मक और जनता की पार्टी है.
त्रिपुरा में फिर से सत्ता में आयेगी बीजेपी : मिथुन चक्रवर्ती
बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, बीजेपी ने राज्य में अच्छा काम किया है. पार्टी फिर से राज्य में सत्ता में आएगी. मिथुन चक्रवर्ती ने शनिवार को मजलिसपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया. जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.
BJP leader and actor Mithun Chakraborty holds a roadshow in the Majlishpur Assembly constituency of Tripura
"BJP has done good work in the State. The party will come to power again in the State," he says. pic.twitter.com/Rr9NmvfPDB
— ANI (@ANI) February 4, 2023
टिपरा मोथा को वोट देना, मतदान नहीं करने के समान : मुख्यमंत्री हिमंत
त्रिपुरा जैसे छोटे राज्य के विभाजन की मांग का भाजपा द्वारा समर्थन नहीं करने पर जोर देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने लोगों से कहा कि वे पार्टी टिपरा मोथा को वोट देकर अपना वोट बर्बाद नहीं करें. त्रिपुरा में खोवाई जिले के कृष्णपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेता शर्मा ने कहा कि टिपरा मोथा किसी सूरत में राज्य में सरकार नहीं बना सकती. उन्होंने कहा, टिपरा मोथा विधानसभा चुनाव में दो या चार सीट जीत सकती है लेकिन यह अगरतला या दिल्ली में सरकार बनाने के लिए पर्याप्त नहीं होगा. गौरतलब है कि त्रिपुरा विधानसभा के लिए मतदान 16 फरवरी को होगा और मतगणना दो मार्च को की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










