मुन्ना भैया की वापसी पर दिव्येंदु शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, 'Mirzapur: The Film' को लेकर बताया कैसा होगा उनका नया अवतार

दिव्येंदु शर्मा, फोटो- इंस्टाग्राम
Mirzapur The Film में मुन्ना भैया की वापसी पर दिव्येंदु शर्मा ने तोड़ी चुप्पी. जानें उन्होंने अपने किरदार लेकर क्या बड़े खुलासे किए हैं.
Mirzapur The Film: मिर्जापुर के सबसे पसंदीदा किरदार ‘मुन्ना भैया’ यानी दिव्येंदु शर्मा फिर से पर्दे पर लौट रहे हैं. हाल ही में उन्होंने इस फिल्म को लेकर पहली बार खुलकर बात की है. दिव्येंदु ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें काफी मजा आया और यह प्रोजेक्ट बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है. उनके मुताबिक, यह फिल्म दर्शकों के लिए पूरी तरह ‘पैसा वसूल’ साबित होने वाली है. साथ ही उन्होंने फिल्म में अपने किरदार को लेकर भी कई दिलचस्प बातें साझा की हैं, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
मुन्ना भैया से भी बड़ा धमाका करने की तैयारी
News18 Showsha से बातचीत के दौरान दिव्येंदु शर्मा ने बताया कि फिल्म के मेकर करण अंशुमन इस बार ‘मुन्ना भैया’ के किरदार को वेब सीरीज से भी ज्यादा पावरफुल और बड़े अंदाज में दिखाना चाहते हैं. दिव्येंदु ने माना कि दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरना एक बड़ी चुनौती है. हालांकि, उनका कहना है कि वह अपने पुराने किरदारों की सफलता का दबाव नहीं लेते और हर बार कुछ नया और बेहतर करने की कोशिश करते हैं.
फिल्म में क्या होगा खास?
दिव्येंदु ने हिंट दिया है कि जो कुछ भी शूट किया गया है वह बहुत ‘ग्लोरियस’ यानी शानदार है. उन्होंने ज्यादा राज तो नहीं खोले, लेकिन यह साफ कर दिया कि फिल्म में सस्पेंस और ड्रामा जबरदस्त होगा.
फिलहाल दिव्येंदु अपनी आने वाली एक्शन थ्रिलर ‘ग्लोरी’ की रिलीज का भी इंतजार कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने बहुत कड़ी मेहनत की है.
फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट
फिल्म में एक बार फिर पुराने और लोकप्रिय किरदारों का दमदार जमावड़ा देखने को मिलेगा. इसमें पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु (मुन्ना भैया) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसके अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी और रसिका दुगल जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं. यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
यह भी पढ़ें: South OTT Releases This Week: स्क्रीन से चिपकने को हो जाएं तैयार, इस हफ्ते OTT पर आ रहे हैं 5 जबरदस्त साउथ एंटरटेनर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










