Mirzapur Movie: क्या मिर्जापुर पर बनने जा रही है फिल्म, ये एक्टर निभाएंगे कालीन भैया का रोल

Updated:
विज्ञापन
Mirzapur

Mirzapur

Mirzapur Movie: अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर पर अब फिल्म बनने जा रही है. एक्शन क्राइम सीरीज अब दर्शकों थियेटर्स में देखने को मिलेंगी. पंकज त्रिपाठी की ओर से निभाया गया कालीन भैया का किरदार ऋतिक रोशन निभा सकते हैं.

विज्ञापन

Mirzapur Movie: मिर्जापुर का फैन कौन नहीं है? ये देश में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली वेब सीरीज में से एक है. हर कोई एक सीजन देखने के बाद इंतजार करता था कि आगे क्या धमाकेदार होने वाला है. साल 2018 में जब पहला सीजन आया तो इसने सबका दिल जीत लिया और बाद में दूसरा सीजन रिलीज हुआ और ये एक बड़ा हिट साबित हुआ. हाल ही में लंबे इंतजार के बाद मिर्जापुर 3 आई और फैंस इसके भी दीवाने हो गए. वेब सीरीज के क्रेज को देखते हुए मेकर्स ने हाल ही में सीजन 3 का बोनस एपिसोड भी अमेजन प्राइम वीडीयो पर स्ट्रीम किया.

क्या मिर्जापुर पर बनने जा रही है फिल्म

मिर्जापुर में विजय वर्मा, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुग्गल, दिव्येंदु शर्मा, हर्षिता गौर, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, मेघना मलिक, अंजुम शर्मा जैसे कलाकारों की टोली है. पहले तीन सीजन की भारी सफलता के बाद, नेटिजन्स बेसब्री से मिर्जापुर 4 का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि इसी बीच, ऐसी अफवाहें सामने आई हैं कि वेब सीरीज के निर्माता इस पर फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं. वहीं कालीन भैया के रूप में ऋतिक रोशन नजर आएंगे. अब इन रूमर्स पर पॉपुलर वेब सीरीज के डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने रिएक्ट किया है.

क्या ऋतिक रोशन मिर्जापुर फिल्म में निभाएंगे कालीन भैया का रोल

उन्होंने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा कि अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. निर्माता और स्टूडियो इस निर्णय में शामिल हैं. उन्होंने शेयर किया कि केवल वे ही इस बारे में कोई बता सकते हैं. वह अभी इसका ठीक से हां या ना में जवाब नहीं दे सकते, क्योंकि निर्माता और स्टूडियो ही आगे कुछ कह सकते हैं. उन्होंने आगे ऋतिक रोशन के मेन लीड में होने की अफवाहों के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि इसपर भी उनकी प्रतिक्रिया वैसी ही होगी. उन्होंने बताया कि जब तक उच्च अधिकारी कुछ नहीं कहेंगे, तब तक वह कुछ नहीं बता सकते.

मिर्जापुर फिल्म को लेकर नेटिजन्स ने दिया कैसा रिएक्शन

मिर्जापुर फिल्म और ऋतिक रोशन की कास्टिंग पर फैंस ने अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, कालीन भैया की भूमिका निभाना उनके करियर के लिए अच्छी दिशा नहीं है. एक दूसरे यूजर ने लिखा, कालीन भैया के रूप में सिर्फ पंकज त्रिपाठी हिट है और कोई कुछ नहीं कर सकता. एक अन्य यूजर ने कहा, मिर्जापुर 4 पर कोई अपडेट मिले तो मजा आ जाए. ये फिल्म को लेकर डर लग रहा है.

Also Read- Mirzapur 3 Bonus Episode में मुन्ना भैया का होगा भौकाल, इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

Also Read- Mirzapur 3 को मिले मिक्स रिव्यू पर बीना त्रिपाठी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे लगता है हर तरह…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

मिर्जापुर में विजय वर्मा, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुग्गल, दिव्येंदु शर्मा, हर्षिता गौर, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, मेघना मलिक, अंजुम शर्मा जैसे कलाकारों की टोली है. पहले तीन सीजन की भारी सफलता के बाद, नेटिजन्स बेसब्री से मिर्जापुर 4 का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि इसी बीच, ऐसी अफवाहें सामने आई हैं कि वेब सीरीज के निर्माता इस पर फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं. वहीं कालीन भैया के रूप में ऋतिक रोशन नजर आएंगे. अब इन रूमर्स पर पॉपुलर वेब सीरीज के डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने रिएक्ट किया है.