MC Stan ने क्रिकेटर विराट कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड, फैंस बोले- बस्ती का हस्ती...
Published by : Ashish Lata Updated At : 15 Feb 2023 2:34 PM
बिग बॉस 16 विनर एमसी स्टेन सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. हाल ही में अपने फैंस के सपोर्ट से रैपर ने बिग बॉस का खिताब भी अपने नाम कर लिया. अब उन्होंने एक चीज में इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और बिग बॉस के पिछले विनर्स को पीछे कर दिया है. फैंस उनकी इस अचीवमेंट से काफी खुश हैं.
बिग बॉस 16 के बाद एमसी स्टेन की लोकप्रियता आसमान छू रही है. लोकप्रिय रैपर ने शिव ठाकरे को हराने हुए बिग बॉस की चमचमाती हुई ट्रॉफी अपने नाम की. कई फैं उनके विनर बनने पर काफी खुश थे, वहीं कुछ लोगों को लग रहा था कि वह जीतने के काबिल नहीं हैं, ये अनफेयर हुआ है. हालांकि, एमसी स्टेन की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. जिन्होंने रैपर को भर-भरकर वोट दिए थे. अब स्टेन ने पॉपुलैरिटी के मामले में विराट कोहली और बिग बॉस विनर्स को पीछे चोड़ दिया है, ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि उनके फैंस का कहना है.
एमसी स्टेन ने अपनी जीत के बाद, सलमान खान के साथ के पोस्ट शेयर किया था. जिसमें उन्होंने बिग बॉस 16 की चमचमाती हुई ट्रॉफी हाथ में ली थी. इस पोस्ट पर फैंस ने रिकॉर्ड तोड़ लाइक्स और कमेंट्स किए. इसे 69,52,351 से अधिक लाइक्स और 1,47,545 कमेंट्स मिले हैं, जो अब तक किसी भी बिग बॉस विजेता द्वारा प्राप्त किए गए सबसे अधिक हैं. यहां तककि तेजस्वी प्रकाश और सिद्धार्थ शुक्ला जैसे लोकप्रिय व्यक्ति भी बहुत पीछे रह जाते हैं. स्टेन ने पोस्ट को कैप्शन दिया था, “वी क्रिएटेड हिस्ट्री… थ्रू रियल, रिपीड हिपहॉप ऑन नेशनल टीवी 🇮🇳 अम्मी का सपना पूरा होगा और ट्रॉफी पी-टाउन आगायी. जिस जिस ने प्यार दिखाया सबको हक है…”
https://twitter.com/Pawanra73009842/status/1625051564833636352
पिछले बिग बॉस विजेताओं ही नहीं, एक नेटिजन ने भी विराट कोहली की लोकप्रियता की तुलना एक स्क्रीनशॉट साझा करके की, जहां पूर्व कप्तान को उनके पोस्ट पर स्टेन की तुलना में कम लाइक और कमेंट्स मिले हैं. विराट कोहली को सोशल मीडिया पर काफी पसंदीदा माना जाता है और एमसी स्टेन की तुलना में उनके बहुत अधिक प्रशंसक हैं. बता दें कि, एमसी स्टेन की इंस्टाग्राम पर 8.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं, जबकि विराट कोहली को 236 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










