Mamta Kulkarni Controversies: इन विवादों का हिस्सा रही हैं ममता कुलकर्णी, जानें क्यों छोड़ी थी एक्टिंग

Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Jan 2025 5:41 PM

विज्ञापन

Mamta Kulkarni Controversies

Mamta Kulkarni Controversies: 90 दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी इन-दिनों सुर्खियों में हैं. उन्होंने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में उनकी सन्यास लिया. आइये एक नजर डालते हैं उनके विवादों पर.

विज्ञापन

Mamta Kulkarni Controversies: 1990 दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी अब आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़ी हैं. उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड को त्यागकर ‘माई ममता नंद गिरी’ के रूप में एक नई पहचान अपनाई है. कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की उपाधि से भी सम्मानित किया गया है. ममता ने खुद अपना पिंडदान किया. आइये एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस के विवादों पर.

क्या ममता कुलकर्णी शादीशुदा थीं?

ममता कुलकर्णी ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ प्राइवेट रखी है. कभी शादी के बंधन में नहीं बंधने के बावजूद, उनका नाम विकी गोस्वामी के साथ जोड़ा जाता रहा है. कई रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया कि दोनों ने गुप्त रूप से शादी कर ली है. हालांकि, बाद में इंडिया टाइम्स से बातचीत में कुलकर्णी ने सभी अफवाहों को खारिज किया और कहा, ”लोगों को किसी के बारे में नेगेटिव बोलने से बचना चाहिए. उदाहरण के लिए, अखबारों में छपी अफवाहें कि ममता कुलकर्णी की विक्की गोस्वामी से शादी हो रही है, पूरी तरह से झूठ है. मैंने किसी से शादी नहीं की है, क्योंकि मेरे पास इसके लिए कभी समय नहीं था.”

इस विवाद का हिस्सा रहीं ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी पर साल 2016 में 2000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट में शामिल होने का आरोप लगा था. पुलिस ने उन्हें “घोषित अपराधी” घोषित करते हुए एक नोटिस भी जारी किया और उनकी संपत्तियों की कुर्की का आदेश दिया. हालांकि, अगस्त 2024 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने कार्यवाही को “स्पष्ट रूप से तुच्छ और कष्टप्रद” मानते हुए मामले को रद्द कर दिया.

ममता कुलकर्णी का करियर

ममता कुलकर्णी कई सफल हिंदी फिल्मों में दिखाई दीं, जिनमें ‘वक्त हमारा है’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘करण अर्जुन’ शामिल हैं. आशिक आवारा में अपने अभिनय के लिए उन्होंने 1994 में लक्स न्यू फेस ऑफ द ईयर का फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता. ‘कभी तुम कभी हम’ के बाद कुलकर्णी ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दिया.

ममता कुलकर्णी ने क्यों छोड़ी एक्टिंग?

आईएएनएस से बातचीत में ममता ने कहा, ”मेरे भारत छोड़ने का कारण आध्यात्मिकता थी. साल 1996 में मेरा झुकाव आध्यात्मिकता की ओर हुआ और उसी दौरान मेरी मुलाकात गुरु गगन गिरी महाराज से हुई. उनके आने के बाद मेरी रुचि भगवान में आई और तपस्या शुरू हो गई. हालांकि, मेरा मानना ​​है कि बॉलीवुड ने मुझे नाम भी दिया और शोहरत भी. इसके बाद मैंने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया.”

यह भी पढ़ें- Divyanka Tripathi: ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर दिव्यंका का बयान, बोलीं- सामने वाला जिंदगी के किस पढ़ाव…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola