Mohammed Siraj को डेट करने पर माहिरा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह पसंद है तो क्या…

Updated:
विज्ञापन
Mahira Sharma on dating Mohammed Siraj

Mahira Sharma on dating Mohammed Siraj

Mahira Sharma: बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा ने उन रूमर्स पर रिएक्ट किया है. जिसमें कहा जा रहा था कि वह क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को डेट कर रही हैं.

विज्ञापन

Mahira Sharma: बिग बॉस 13 में अपने गेम प्लान से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली माहिरा शर्मा अपनी ग्लैमरस अदाओं से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं. एक्ट्रेस ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा से टीवी डेब्यू किया था. फिर वह नागिन 3, कुंडली भाग्य जैसे शोज में दिखाई दीं. बिग बॉस 13 से उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ी. अभिनेत्री हाल ही में तब सुर्खियों में आई, जब क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ उनकी डेटिंग की अफवाहें फैली. रिपोर्ट्स में कहा गया कि दोनों सीक्रेंटली एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब माहिरा ने इसपर रिएक्ट किया.

माहिरा शर्मा ने सिराज को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी

माहिरा शर्मा ने फिल्मी ज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वह मोहम्मद सिराज को डेट नहीं कर रही हैं. यह महज अफवाहें हैं. उन्होंने कहा, “किसी का कुछ नहीं है. मैं किसी को डेट नहीं कर रही हूं. फैंस आपको किसी से भी जोड़ सकते हैं. हम उन्हें रोक नहीं सकते. जब मैं काम करती हूं, तो मुझे मेरे को-स्टार के साथ लिंक किया जाता है. इसलिए इन रूमर्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हूं. अगर आपको यह पसंद है, तो करें, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

माहिरा की मां ने भी बेटी के लिंकअप न्यूज पर किया था रिएक्ट

सिर्फ माहिरा शर्मा ही नहीं, उनकी मां सानिया शर्मा ने भी डेटिंग रूमर्स पर रिएक्ट किया और कहा, “लोग कुछ भी कहते हैं. अब जब मेरी बेटी एक सेलिब्रिटी है, तो लोग उसका नाम किसी के साथ भी जोड़ देंगे, तो क्या हमें उन पर विश्वास करना चाहिए? दरअसल रूमर्स की शुरुआत मोहम्मद सिराज की ओर से माहिरा शर्मा की इंस्टाग्राम पर एक फोटो लाइक करने से हुई. कथित तौर पर, उन्होंने एक-दूसरे को फॉलो करना शुरू कर दिया. इससे पहले माहिरा शर्मा पारस छाबड़ा के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola