ePaper

Lock Upp: कंगना रनौत के जेल से कटा रेसलर बबीता फोगाट का पत्ता, इस पॉपुलर टीवी एक्टर की हुई शो में एंट्री

Updated at : 21 Mar 2022 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
Lock Upp: कंगना रनौत के जेल से कटा रेसलर बबीता फोगाट का पत्ता, इस पॉपुलर टीवी एक्टर की हुई शो में एंट्री

लॉक अप में इस हफ्ते रेसलर बबीता फोगाट और करणवीर बोहरा ‘बॉटम टू’ में थे. उन्हें एक्टर से कम वोट्स मिलने के कारण वो बाहर हो गई. बबीता शो से जाते- जाते इमोशनल हो गई थी. वहीं, कंगना के लॉक अप में वाइल्ड कार्ड एंट्री क्योंकि सास भी कभी बहू थी फेम एक्टर चेतन हंसराज की एंट्री हुई है.

विज्ञापन

Lock Upp elimination: कंगना रनौत का शो ‘लॉक अप‘ (Lock Upp) में भरपूर हंगामा और खूब सारा एंटरटेनमेंट दर्शकों को देखने मिल रहा है. कंटेस्टेंट खुद को शो में सेफ रखने के लिए अपने कई गहरे राज सबके सामने खोल रहे है. इस हफ्ते रेसलर बबीता फोगाट (Babita Fogat) शो से बाहर हो गई. अभी तक कंगना के जेल से स्वामी चक्रपाणि (Swami Chakrapani), तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) औऱ सिद्धार्थ शर्मा बाहर हुए है.

बबीता फोगाट हुई शो से बाहर

लॉक अप में इस हफ्ते रेसलर बबीता फोगाट और करणवीर बोहरा ‘बॉटम टू’ में थे. उन्हें एक्टर से कम वोट्स मिलने के कारण वो बाहर हो गई. बबीता शो से जाते- जाते इमोशनल हो गई थी. कंगना रनौत ने उनसे कहा कि फिजिकल ताकत के हिसाब से वह दर्शकों से जुड़ने में कामयाब रहीं लेकिन उनमें इमोशनल और मेन्टल लेवल पर वो दर्शकों से जुड़ नहीं कर पाई.

‘आपने अपने आपको खर्च ही…’

कंगना रनौत ने बबीता फोगाट से कहा, आपने अपने आपको खर्च ही नहीं किया. हालांकि कंगना की बातों से बबीता बिल्कुल सहमक नहीं दिखी. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी तरफ से कोशिश की और लॉक अप में सभी के साथ अच्छे बॉन्ड बनाए. बता दें कि शो में पायल रोहतगी और बबीता फोगाट के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी.

Also Read: Lock Upp: पूनम पांडे से इस चीज के लिए ट्रेनिंग लेना चाहती हैं कंगना रनौत, बोलीं- ‘आप स्कूल खोलो और…’

चेतन हंसराज की एंट्री

कंगना रनौत के लॉक अप में वाइल्ड कार्ड एंट्री क्योंकि सास भी कभी बहू थी फेम एक्टर चेतन हंसराज की एंट्री हुई है. इससे पहले सारा खान के पूर्व पति अली मर्चेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी. अब एक और एंट्री से शो में क्या ट्विस्ट आएगा ये तो देखने पर ही पता चलेगा. बता दें कि चेतन शो में 15वें कंटेस्टेंट होंगे.

पूनम पांडे की कंगना ने तारीफ की

पिछले दिनों लॉक अप में कंगना रनौत ने पूनम पांडे की रिझाने की कला की तारीफ की थी. कंगना ने उनसे कहा था, ‘आपका जो एक्ट था, जो रोल प्ले किया, वो सच में बहुत हॉट था.’ कंगना ने आगे कहा, ‘आपको एक स्कूल भी चलाना चाहिए, हम लोग भी उसमे एडमिशन ले लेंगे, हमको भी ट्रेनिंग दो.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola