Laughter Chefs 3 का हिस्सा बनने पर विवियन डीसेना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये वक्त कॉमेडी में स्विच करने का था
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Nov 2025 1:14 PM
लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में विवियन डीसेना, फोटो- इंस्टाग्राम
Laughter Chefs 3: पॉपुलर शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के तीसरे सीजन में इस बार विवियन डीसेना ने एंट्री ली है. शो का हिस्सा बनने के लिए उन्होंने किस वजह से हामी भरी, इसे लेकर एक्टर ने बात की है. शो में उनकी जोड़ी एक्ट्रेस ईशा सिंह के साथ बनी है.
Laughter Chefs 3: कलर्स का पॉपुलर शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ तीसरे सीजन के साथ वापस आ गया है. शो शुरू हो चुका है और इसके दो एपिसोड टेलीकास्ट हो चुके हैं. इस सीजन कई नये चेहरे शो में शामिल है, जिसमें देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी, ईशा सिंह, विवियन डीसेना, ईशा मालवीय, ईशा सिंह हैं. विवियन के चाहने वाले शो में उन्हें देखकर काफी खुश है. शो का हिस्सा बनने पर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में काम करने पर विवियन डीसेना ने तोड़ी चुप्पी
ईटाइम्स से बातचीत में विवियन डीसेना से पूछा गया कि लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 के लिए उन्होंने हां क्यों कहा. इसपर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा, मैं इस बार कुछ हल्का फुल्का करना चाहता था. मैं अपने करियर में अभी तक इंटेंस गॉय रहा हूं और ये वक्त कॉमेडी में स्विच करने का था. इसलिए लाफ्टर शेफ्स मुझे सही लगा, मैं सिर्फ किचन में चीजों को समझते हुए. ये बहुत अनप्रिडिक्टेबल है और गूफी है और इससे मुझे राहत मिलेगी.
ईशा सिंह के साथ दोबारा काम करने पर विवियन ने क्या कहा?
लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में विवियन डीसेना की जोड़ी ईशा सिंह के साथ बनी है. दोनों ने साथ में सीरियल ‘सिर्फ तुम’ में काम किया था. उनके साथ किचन में काम करने पर एक्टर ने काह, ईशा और मैं एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं. इस वजह से हमारे बीच पहले से ही एक कम्फर्ट और अंडरस्टैंडिंग है और इससे काम करना आसान हो जाता है. वह मेरी सन्नाटा को समझती है और मैं उसके मिलियन सवालों को अच्छे से झेल लेता हूं. उसे पता है कि मैं अच्छा खाना बना लेता हूं और वह इस पर मुझपर भरोसा करती है. किसी तरह से मैं ही सबसे ज्यादा खाना बना लेता हूं. इस सारी नोक-झोंक के बीच हमारा टीमवर्क अपने आप शुरू हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










