शो के बीच में ही अंकिता लोखंडे का विक्की जैन ने उड़ाया मजाक, कहा- ये प्यार हुआ नहीं था, शायद… VIDEO

Updated:
विज्ञापन
Laughter Chefs 2

Laughter Chefs 2

Laughter Chefs 2: लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में विक्की जैन और अंकिता लोखंडे नजर आएंगे. प्रोमो में विक्की कुछ ऐसा कह जाते हैं, जिसे सुनकर अंकिता काफी गुस्सा हो जाती है. प्रोमो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

विज्ञापन

Laughter Chefs 2: कलर्स का शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. शो के अपकमिंग एपिसोड में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाएगा. इसका नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन नजर आ रहे हैं. प्रोमो में दिखाया गया है कि होस्ट भारती सिंह विक्की और अंकिता से पूछती है कि, प्यार क्या है. अंकिता कहती हैं, ‘प्यार एक ऐसी चीज है जो बहुत सुंदर सी होती है, उसमें झगड़े भी होते हैं.’ अंकिता की बात सुनकर विक्की हंसने लगता है. कृष्णा अभिषेक मजाकिया अंदाज में कहते हैं, एक शब्द आपने गलत बोल दिया, के झगड़ा ही होता है, झगड़े ही होते हैं. विक्की बाद में कहते हैं, “मुझे कई बार ये लगता है के शायद ये प्यार हुआ नहीं था, ये शायद थोपा गया था.” ये सुनकर अंकिता को काफी गुस्सा आता है और वह उसे गुस्से में देखती है. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने विक्की की खैर नहीं. एक यूजर ने लिखा, मजाक-मजाक में विक्की ने सच बोल दिया. एक यूजर ने लिखा, विक्की हर बार उसकी बेइज्जती करता है. एक यूजर ने लिखा, विक्की भैया अंकिता मैम को इतना परेशान क्यों करते हैं.

यह भी पढ़ेंAnkita Lokhande के घर आया नन्हा मेहमान, विक्की जैन ने ऐसे किया स्वागत, फैंस बोले- बेबी-बेबी…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola