Laughter Chefs 2: मन्नारा चोपड़ा के शो छोड़ते ही इस एक्ट्रेस की चमकी किस्मत, मिल गया लाफ्टर शेफ्स, जानें नाम

Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Apr 2025 1:47 PM

विज्ञापन

,Mannara Chopra on quitting Laughter Chefs 2

Laughter Chefs 2: कलर्स टीवी का पॉपुलर शो लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड अपने जबरदस्त कंटेंट से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. इसमें स्टार्स अपनी कुकिंग स्कील दिखाते हैं. वहीं भारती सिंह इसे होस्ट करती है. हाल ही में मन्नारा चोपड़ा ने अनाउंस किया कि उन्होंने रियालिटी शो छोड़ दिया है. अब उनकी जगह निया शर्मा ने ले ली है. निया लाफ्टर शेफ्स के पहले सीजन में नजर आई थी.

विज्ञापन

Laughter Chefs 2: कलर्स का हिट रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 2 फुल स्पीड से चल रहा है. इसमें पॉपुलर स्टार अपने किचन और कुकिंग स्कील से दर्शकों को एंटरटेन करते हैं. हाल ही में मन्नारा चोपड़ा ने बीच सीजन में शो छोड़ने का फैसला करके सुर्खियां बटोरीं. जहां उनके जाने सुदेश लहरी अकेले हो गए. हालांकि अब फैंस के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि उनकी जगह लोकप्रिय अभिनेत्री निया शर्मा ने ले ली है.

मन्नारा चोपड़ा को निया शर्मा करेंगी रिप्लेस

निया शर्मा लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट के पहले सीजन का हिस्सा थी. उनके कुकिंग पार्टनर कोई और नहीं बल्कि सुदेश लहरी थे. दोनों की तीखी नोकझोंक और केमिस्ट्री दर्शकों को काफी अच्छी लगती थी. अब निया के फिर से लाइनअप में शामिल होने से, सुदेश के साथ उनकी जुगलबंदी देखने को मिलेगी. इससे पहले जब अब्दू रोजिक ने रियालिटी शो को बीच में छोड़ा था, तो उनकी जगह करण कुंद्रा ने ली थी.

लाफ्टर शेफ्स के बारे में

लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में फिलहाल जो सेलिब्रिटी अपने चुलबुले अंदाज से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. उनका नाम अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, कश्मीरा शाह, कृष्णा अभिषेक, एल्विश यादव, करण कुंद्रा और सुदेश लेहरी हैं.

यह भी पढ़ें- Sikandar के फ्लॉप होते ही सलमान खान की ये फिल्म सिनेमाघरों में देगी दस्तक, आमिर खान संग होगा सुपरहिट कॉम्बो

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola