कैमूर में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल: पंचायत पर लापरवाही के आरोप, अव्यवस्था से परेशान लोग

कचरा का अंबार
Bihar News: कैमूर जिले के कुदरा नगर पंचायत क्षेत्र में लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी है. पीपल पेड़ के पास कचरा डंप कर जलाने से पेड़ सूखने की कगार पर पहुंच गया है, वहीं बस स्टैंड पर पेयजल सुविधा ठप होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
Bihar News:(सतेन्द्र सिंह) कैमूर के कुदरा नगर पंचायत क्षेत्र में नगर प्रशासन की लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है. मामला पीपल के पेड़ के पास लंबे समय से कचरा डंप करने और उसे जलाने से जुड़ा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा नियमित रूप से इस स्थान पर कचरा फेंका जा रहा था, जिसे बाद में आग के हवाले कर दिया गया. आग और धुएं के कारण धार्मिक महत्व वाले पीपल के पेड़ को गंभीर नुकसान पहुंचा है और वह सूखने की कगार पर पहुंच गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पेड़ वर्षों से पूजा-अर्चना का केंद्र रहा है और आस्था से जुड़ा हुआ है.
दुर्गंध और पर्यावरण पर असर
कचरा जलाने से पूरे इलाके में तेज दुर्गंध फैल गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी हो रही है. लोगों का कहना है कि इससे न केवल पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, बल्कि स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का खतरा बढ़ गया है.
बस स्टैंड पर पेयजल व्यवस्था ठप
इधर, कुदरा बस स्टैंड पर पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है. भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच यात्रियों और राहगीरों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बस स्टैंड जैसे व्यस्त सार्वजनिक स्थान पर पेयजल की व्यवस्था न होना नगर पंचायत की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है. दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
यात्रियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी
राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत से जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है. लोगों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है. नगर प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर क्षेत्र में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है और लोग जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं.
Also Read:सासाराम में बहुत जल्द बनेगा स्टेडियम, क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए बोले विधायक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










