2025 में मिलेगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट, रिलीज होंगी ये मोस्ट अवेटेड फिल्में, अभी कर लें वॉच-लिस्ट
Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Sep 2024 7:13 PM
2025 Releasing Films: साल 2025 सिनेमा लवर्स के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि कई बड़ी बजट की फिल्में रिलीज होने वाली है. इसमें अक्षय कुमार की स्काई फोर्स से लेकर सनी देओल की लाहौर 1947, अजय देवगन की रेड 2 और ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर की वॉर 2 शामिल हैं.
2025 Releasing Films: साल 2025 हिंदी सिनेमा के लिए काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि कई मोस्ट अवेटेड फिल्में, जिनका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं रिलीज होने वाली है. ये मूवीज एक्शन, थ्रिलर से भरपूर होंगी और कई स्टार-स्टडेड कलाकारों की टोली भी रहेंगी. लिस्ट में अक्षय कुमार की स्काई फोर्स, सनी देओल की लाहौर 1947, अजय देवगन की रेड 2 और ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर की वॉर 2 शामिल हैं. आइये जानते हैं कब ये सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
अक्षय कुमार की स्काई फोर्स
साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक अक्षय कुमार की स्काई फोर्स है, एक ऐसा प्रोजेक्ट जिसने अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा पैदा कर दी. संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर की ओर से निर्देशित, फिल्म भारत के सैन्य इतिहास की सच्ची घटनाओं पर आधारित एक एक्शन से भरपूर हवाई युद्ध ड्रामा है. मूवी में अक्षय फिल्म एक वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं. शुरुआत में यह फिल्म अक्टूबर 2024 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य के कारण इसे 2025 की शुरुआत में रिलीज किया जाएगा.
सनी देओल की लाहौर 1947
गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल, लाहौर 1947 के साथ एक और ऐतिहासिक ड्रामा लेकर आ रहे हैं. राजकुमार संतोषी की ओर से निर्देशित, यह फिल्म आमिर खान की ओर से समर्थित है, और इसमें शबाना आजम के साथ प्रीति जिंटा और सनी देओल के बेटे करण देओल भी हैं. मूवी गणतंत्र दिवस पर रिलीज होने की उम्मीद है.
अजय देवगन की रेड 2
अजय देवगन की रेड 2, साल 2018 की हिट रेड की अगली कड़ी है. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित, यह फिल्म आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की कहानी को आगे बढ़ाती है. रेड 2 में, अजय देवगन के साथ वाणी कपूर के साथ-साथ रितेश देशमुख और सौरभ शुक्ला भी होंगे, जो फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं. मूवी 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Also Read- OTT Adda: अगर आप थ्रिलर और सस्पेंस के दीवाने हैं, तो मोक्ष आइलैंड आपके लिए है परफेक्ट
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3
2025 में आने वाली एक और बड़ी फिल्म जॉली एलएलबी 3 है, जिसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी लोकप्रिय कोर्टरूम ड्रामा सीरीज के लिए एक बार फिर जॉली की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी.
वॉर 2
साल 2019 की ब्लॉकबस्टर वॉर की अगली कड़ी साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जो भारतीय सिनेमा के दो पावरहाउस- ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर को एक साथ लाती है. अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित, वॉर 2 एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर होने का वादा करती है.
Also Read- OTT Releases This week: इस वीकेंड एक मिनट नहीं होंगे बोर… रिलीज हुई है 5 नई फिल्में और वेब सीरीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










