L2 Empuraan Box Office Collection: 17 कट्स लगने के बाद भी मोहनलाल ने कमाए 50 करोड़! 3 दिन में किया इतना कलेक्शन

L2 Empuraan OTT
L2 Empuraan Box Office Collection: पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म लुसिफर के सिक्वल ‘एल2: एम्पुरान’ ने 3 दिनों में अच्छी खासी कमाई कर ली है. अबतक फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ी क्लब में भी जगह बना ली है.
L2 Empuraan Box Office Collection: मोहनलाल स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. पृथ्वीराज सुकुमारन की निर्देशित यह फिल्म साल 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लुसिफर’ की दूसरी किस्त है, जिसने शानदार ओपनिंग से मलयालम इंडस्ट्री में इतिहास रच दिया है. हालांकि, 3 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर लगातार नोट छाप रही इस फिल्म के निर्माता ने निर्देशक को फिल्म में बदलाव करने के लिए कहा है. ऐसे में आइए इसकी कमाई और बदलाव करने के पीछे के कारण पर एक नजर डालते हैं.
रिलीज के पहले दिन की सबसे बड़ी ओपनिंग
ट्रेड ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ रुपए की कमाई की, जो भारत में मलयालम इंडस्ट्री की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है. उसके बाद शुक्रवार को फिल्म ने 11.5 करोड़ रुपए की कमाई की और तीसरे दिन 13.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. तीन दिनों में फिल्म ने 46 करोड़ रुपए कमाए हैं. इस तरह फिल्म 50 करोड़ रुपए क्लब में शामिल होने से सिर्फ कुछ देर है.
वर्ल्डवाइड 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई फिल्म
एल2: एम्पुरान दुनिया भर में छाई हुई है.अबतक यह फिल्म 100 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो चुकी है. इतनी जल्दी इस क्लब में शामिल होने वाली यह सबसे तेज मलयालम फिल्म है. इससे पहले इसमें मंजुम्मेल बॉयज, लूसिफर, प्रेमलु, पुली मुरुगन, आदुजीविथम जैसी मलयालम फिल्में शामिल हैं, जो यूके, न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूएस समेत कई देशों में शानदार कमाई कर चुकी हैं.
एल2: एम्पुरान फिल्म में लगेंगे 17 कट्स
एल2: एम्पुरान को सोशल मीडिया पर जहां कुछ यूजर्स बेहतरीन रिस्पांस दे रहे हैं, तो वहीं, कुछ लोग इसके कई सीन्स पर ऐतराज जता रहे हैं. इसी वजह से फिल्म के निर्माता गोकुलम गोपालन ने इसमें 17 कट्स लगाने के लिए निर्देशक से कहा है. उन्होंने मनोरमा ऑनलाइन से कहा, “मैंने पृथ्वीराज से कहा है कि अगर फिल्म में कोई भी बातचीत या दृश्य किसी को ठेस पहुंचाता है तो उसे बदल देने चाहिए. कुछ ऐसी बातों को पहले ही म्यूट किया गया है, लेकिन अभी भी कुछ चीजों को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे है. मैंने उन्हें बदलाव के लिए कहा है क्योंकि हम किसी भी राजनीति में नहीं है.”
यह भी पढ़े: Film Releases: वीकेंड में सिर्फ घूमकर न करें बर्बाद, सिनेमाघरों में देखें ये नई रिलीज धांसू फिल्में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










