Kyunki Saas Kabhi Bahu Thi 2: 'कहानी घर घर की' के ओम ने शो में एंट्री को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- तुलसी-पार्वती से फिर से कनेक्ट करने का मौका मिला

Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Oct 2025 9:16 AM

विज्ञापन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में ओम की एंट्री, फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Kabhi Bahu Thi 2: एकता कपूर का शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ जब से शुरू हुआ है, तब से ही चर्चा में है. सीरियल दर्शकों का फेवरेट बनता जा रहा है. नंबर 1 पर रहने वाले शो अनुपमा को क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 कड़ी टक्कर टीआरपी लिस्ट […]

विज्ञापन

Kyunki Saas Kabhi Bahu Thi 2: एकता कपूर का शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ जब से शुरू हुआ है, तब से ही चर्चा में है. सीरियल दर्शकों का फेवरेट बनता जा रहा है. नंबर 1 पर रहने वाले शो अनुपमा को क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 कड़ी टक्कर टीआरपी लिस्ट में दे रहा है. तुलसी-मिहिर की कहानी हर घर में फिर से गूंजने लगी है. इस बीच सीरियल में ‘कहानी घर घर की’ के ओम और पार्वती की एंट्री होने वाली है. ओम की भूमिका एक्टर किरण करमरकर निभाते थे. उन्होंने शो में कैमियो रोल को लेकर बात की.

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में कैमियो रोल निभाने पर किरण करमरकर ने कही ये बात

एक पोर्टल से बातचीत में करिण करमरकर ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में अपने कैमियो को लेकर कहा कि कहानी घर घर की 25 साल होने वाला हे. एकता ने एक विशेष कार्यक्रम की योजना बनाई थी, जिसमें वह गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगे. उन्होंने बताया की शूटिंग दो दिनों की है और एक दिन कंप्लीट हो चुका है. एक्टर ने कहा कि को-स्टार्स साक्षी, स्मृति के साथ फिर ने कनेक्ट करने का मौका मिला. किरण ने कहा कि शो उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा है, जिसने उन्हें नाम, फेम और पहचान दी. अतिथि भूमिका के लिए बुलाए जाने पर उन्हें लगा कि यह एक शानदार अवसर है और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया.

मिहिर-तुलसी मनाएंगे करवाचौथ

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में दिखाया गया कि मिहिर, येलो रोज देकर नोइना को हैप्पी बर्थडे कहता है. नोइना उसे अपने घर के अंदर लेती है और मिहिर वहां पर तुलसी को देखता है. तुलसी कहती है कि वह मिहिर के हाथ से पानी लेगी क्योंकि उसका व्रत है. मिहिर कहता है कि शोभा ने उसे बताया था कि वह उसके लिए व्रत नहीं रख रही. मिहिर, शोभा को फोन करके पूछता है तो उसे पता चलता है कि शोभा ने उससे मजाक किया था. चांद निकलता है और मिहिर-तुलसी करवाचौथ का व्रत मनाते हैं. तुलसी उसे केक खिलाती है. दोनों एक-दूसरे के साथ कुछ पल बिताते है. नोइना को उन्हें देखकर जलन होती है.

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में होगी ‘कहानी घर घर की’ के ओम और पार्वती की एंट्री, देखने को मिलेगा रीयूनियन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola