KSBKBT 2: तुलसी ने मानी नोइना की आखिरी इच्छा, भारती ने अंगद से किया प्यार का इजहार
Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Apr 2026 10:34 AM
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (नोइना), फोटो- इंस्टाग्राम
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के एपिसोड में तुलसी, नोइना की आखिरी इच्छा मान लेती है. वहीं फैक्ट्री में भारती, अंगद से अपने प्यार का इजहार करती है, लेकिन वह उसे कोई जवाब नहीं देता.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के आज के एपिसोड की शुरुआत नोइना और तुलसी के बीच बातचीत से होती है. नोइना अपनी आखिरी इच्छा के तौर पर तुलसी से मिहिर के साथ गठबंधन बांधने की गुजारिश करती है. यह बात तुलसी को दुविधा में डाल देती है, लेकिन वह तुरंत कोई जवाब नहीं देती. दूसरी तरफ, अजय के घर में हालात कुछ अलग ही नजर आते हैं. मिहिर के फैसले की सच्चाई जानने के बाद अजय की मां, परी से माफी तो मांग लेती हैं, लेकिन दिल से उसे स्वीकार नहीं कर पाती. वह साफ कर देती हैं कि हालात के कारण ही उसने माफी मांगी थी.
नोइना की बात मान लेती है तुलसी
अजय के लिए वंदना का रिश्ता आता है और अजय इसे ठुकरा देता है. अजय कहता है कि वह सिर्फ परी से ही शादी करेगा. उसकी यह बात उसकी मां को बिल्कुल पसंद नहीं आती और घर में बहस बढ़ जाती है. हालांकि, अजय की बहन बाद में उसे सपोर्ट करने का फैसला करती है. दूसरी तरफ विरानी हाउस में चल रहे संगीत समारोह के दौरान नोइना और मिहिर साथ में परफॉर्म करते हैं. अचानक नोइना की तबीयत बिगड़ जाती है और वह बेहोश हो जाती है. तुलसी तुरंत डॉक्टर को बुलाती है. होश में आने के बाद नोइना फिर से अपनी वही इच्छा दोहराती है. इस बार तुलसी उसकी बात मान लेती है और गठबंधन बांधने के लिए तैयार हो जाती है.
फैक्ट्री में खुला नया राज
कहानी का एक और अहम हिस्सा विरानी फैक्ट्री में सामने आता है, जहां वृंदा विरानी के बारे में चौंकाने वाली जानकारी मिलती है. पता चलता है कि उनका कोई ऑनलाइन रिकॉर्ड नहीं है. इसी दौरान भारती को अंगद पर शक होता है. वह उससे सवाल करती है, लेकिन अंगद साफ जवाब देने से बचता है. बाद में बातचीत के दौरान भारती अपने दिल की बात कह देती है और अंगद से अपने प्यार का इजहार करती है. हालांकि, अंगद उसे कोई जवाब नहीं देता.
यह भी पढ़ें- KSBKBT 2: आखिरी दिनों में नोइना का सहारा बनी तुलसी, अकेले छोड़ने से किया इनकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










