6 महीने की प्रेग्नेंट स्मृति ईरानी के पीछे पड़ा था शख्स, बोलीं- कहता था बच्चे के साथ भी अपना लूंगा

Updated:
विज्ञापन

स्मृति ईरानी, फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि प्रेग्नेंसी के दौरान एक शख्स उनका पीछा करता था और शादी की जिद करने लगा. यह घटना उनके लिए बेहद डरावनी रही.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इन दिनों स्मृति ईरानी, तुलसी के किरदार में फिर से नजर आ रही है. इस बीच स्मृति ने अपनी जिंदगी का एक डरावना अनुभव साझा किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. उन्होंने बताया कि कैसे एक आदमी उनका पीछा किया करता था. आइए आपको पूरा किस्सा बताते हैं.

प्रेग्नेंसी के दौरान हुआ डरावना अनुभव

शो द कॉमेडी फैक्टरी के दौरान स्मृति ईरानी ने बताया कि उनके साथ एक बेहद अजीब और डराने वाली घटना हुई थी. उन्होंने बताया, “मेरे साथ कुछ बहुत अजीब हुआ था. मैं छह महीने की प्रेग्नेंट थी और मेरे पति ऑस्ट्रेलिया में थे. एक आदमी था जो रोज मेरा पीछा करता था. सेट से लेकर मेरे बिल्डिंग तक वो नीचे खड़ा रहता था और जब मैं सुबह शूट पर जाती थी, तब भी वो वहीं खड़ा होता था. जब मैं सेट पर जाती हूं, तो उसकी कार भी मेरा पीछा करती है.”

जब फैन ने कर दी शादी की जिद

स्मृति ने आगे बताया कि एक दिन वह शख्स अचानक उनके सामने आ गया, जिससे वह काफी डर गई. उन्होंने कहा, “एक दिन उसने मुझे मेरी बिल्डिंग के सामने रोक लिया. मैंने अपनी जिंदगी में इतना डर कभी महसूस नहीं किया. क्योंकि जब आप पहली बार प्रेग्नेंट होती हैं तो आप अपने बच्चे को सुरक्षित रखना चाहती हैं. वहां कोई भी नहीं था. मुझे आज भी वो सिहरन याद है. उसने कहा, ‘मुझे आपसे शादी करनी है.’ मैंने उसे देखा और कहा, ‘भाईसाहब, मेरा बच्चा आने वाला है.’ तो उसने मुझे देखकर कहा, बच्चे के साथ आपको अपना लूंगा.” इस घटना ने स्मृति को अंदर तक हिला दिया था. उन्होंने बताया कि वह इतनी डर गई थीं कि तुरंत अपने पति को फोन किया.

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi का नहीं बनेगा स्पिनऑफ? स्मृति ईरानी ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola