Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: परी ने ससुराल वालों को करवाया गिरफ्तार, वृंदा ने बेनकाब करने की दी धमकी, तुलसी को कहा ये
Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Sep 2025 1:36 PM
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का लेटेस्ट ट्रैक, फोटो- इंस्टाग्राम
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: "क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2" के अपकमिंग एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि परी की बातों के बाद अजय और उसके परिवार वालों को गिरफ्तार कर लिया जाता है. हालांकि वृंदा सबको सच्चाई बताने का फैसला करती है, लेकिन कोई उसपर यकीन नहीं करता है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: पॉपुलर डेली सोप “क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2” अपने दूसरे सीजन के साथ लौट आया है. मोस्ट अवेटेड सीरियल को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि ये टीआरपी चार्ट में ये टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए है. नए सीजन में पसंदीदा कलाकार स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय, तुलसी और मिहिर के अपने किरदारों को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं.
परी, अजय और उसके परिवार पर लगाती है ये आरोप, पुलिस कर लेंगे गिरफ्तार
“क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2” के लेटेस्ट ट्रेक परी की टूटी हुई शादी के इर्द-गिर्द घूमती है. अजय और उसके परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाने के बाद, परी विरानी परिवार में लौट आई है. हालांकि अजय लगाए गए आरोपों का खंडन करता है. वह तुलसी को सारी बातें समझाता है, लेकिन परी वहां आती है और घटनाओं को तोड़-मरोड़ कर पेश करती है. जिसके परिणामस्वरूप उसके पति अजय और उसके ससुराल वाले परिवार को गिरफ्तार कर लिया जाता है. इसी बीच, ऑफिस में अंगद और वृंदा के बीच एक रिश्ता बन रहा है, लेकिन मिताली उनके बढ़ते रिश्ते को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है.
वृंदा परी को एक्सपोज करने के लिए करेगी ये काम
“क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2” की अपकमिंग कहानी में, अजय और उसके परिवार की गिरफ्तारी के समय वृंदा मौजूद रहेगी. वह परी को परिणाम भुगतने की चेतावनी देगी. इसके बाद, वृंदा तुलसी को ढूंढ़कर बताएगी कि उसने परी को रणविजय को वीडियो कॉल करते देखा था. वृंदा के बयान के बावजूद, तुलसी उसकी बात पर यकीन नहीं करेगी, बल्कि उसे डांटेगी और परी के चेहरे पर पड़े जख्मों को सबूत बताएगी.
वृंदा, तुलसी को अपनी चॉल में बुलाकर बताएगी सच
वृंदा जल्द ही रणविजय से कबूल करवाएगी कि परी ने न सिर्फ शादी बर्बाद की, बल्कि अपने ससुराल वालों को भी जेल भेज दिया. वह तुलसी को अपनी चॉल में बुलाकर उसे स्थिति समझाएगी. तुलसी के पहुंचने पर परी भी वहां मौजूद होगी. क्या तुलसी परी की सच्चाई जान जाएगी या फिर कहानी में कोई बड़ा ट्विस्ट आएगा, ये आने वाले एपिसोड्स में पता चलेगा.
यह भी पढ़ें- Kalki 2: प्रभास की ‘कल्कि 2’ से कटा दीपिका पादुकोण का पत्ता, मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर किया ऑफिशियल अनाउंसमेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










