Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Maha Twists: मिहिर की शादी नहीं तोड़ने का फैसला करेगी नोइना, तुलसी को कॉल करके फूट-फूटकर रोएगी परी

Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Sep 2025 8:25 AM

विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा चाय पीकर अजय के पिता को चक्कर आने लगता है. वह इंदिरा से अपना शुगर लेवल चेक करने के लिए कहता है. इंदिरा पाती है कि उनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि नोइना और विक्रम नाश्ता करने जाते हैं तब, एक-दूसरे से टकराते हैं. उन्हें पता चलता है कि उन्हें मिहिर ने बुलाया है और वे इस बारे में हल्की-फुल्की बातचीत करते हैं. नोइना और विक्रम दोनों सोचते हैं कि मिहिर उन्हें क्यों मिला रहा, जबकि दोनों को एक-दूसरे में कोई दिलचस्पी नहीं है. विक्रम वहां से चलने का सुझाव देता है, लेकिन नोइना उसे खाने में कुछ और ट्राई करने के लिए कहती है. दूसरी तरफ तुलसी उसे नंदिनी की स्थिति के बारे में भी सोचने के लिए कहती है.

अपने दिल की बात मिहिर से कभी नहीं कहेगी नोइना

नोइना अपनी दोस्त सुचु और मिताली से मिलती है. नोइना, सुचु को बताती है कि उसने अपना प्लान बदल लिया है और अब वह भारत में ही रहने का फैसला कर रही है. नोइना ठान लेती है कि वह मिहिर की शादीशुदा जिंदगी को सबसे ऊपर रखेगी. वह अपने दिल की बात कभी नहीं बताएगी और न ही कोई हद पार करेगी. दूसरी तरफ चाय पीकर अजय के पिता को चक्कर आने लगता है. वह इंदिरा से अपना शुगर लेवल चेक करने के लिए कहता है. इंदिरा पाती है कि उनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है. इंदिरा इस बारे में परी से बात करती है क्योंकि उसने चाय बनाया होता है.

फूट-फूटकर रोएगी परी

इंदिरा, परी से चाय में आर्टिफिशियल स्वीटनर की बजाय चीनी डालने को लेकर पूछती है. परी मना कर देती है कि उसे इस बारे में किसी ने नहीं बताया था. जबकि इंदिरा ने उसे इस बारे में बताया था, लेकिन परी झूठ बोल देती है. अजय, परी से इस बारे में अपने पिता से माफी मांगने के लिए कहता है. परी माफी नहीं मांगती और वहां से चली जाती है. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि इंदिरा, परी अपने पिता मिहिर और मां तुलसी को फोन करती है और फूट-फूट कर रोने लगती है. परी कहती है कि सब उसे ही दोषी मान रहे हैं. तभी एक बड़ा ट्विस्ट आएगा कि परी गैस जलाने की कोशिश करेगी और अचानक गैस फट जाएगा. गैस फटने की आवाज सुनकर दोनों काफी डर जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twists: इस मकसद से अनु की टीम को बाहर नहीं करेगी राही, देविका की खराब सेहत को लेकर इस शख्स को होगा शक

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola