‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बड़ा ट्विस्ट, मिताली के पेजेंट फॉर्म से खुला शादी का राज
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के नए एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है. मिताली के पेजेंट फॉर्म में ‘सिंगल’ लिखा देख ऋतिक चौंक जाता है, जिससे कहानी में नया मोड़ आ जाता है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: लोकप्रिय टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2’ में इन दिनों कहानी दिलचस्प मोड़ ले रही है. 7 मार्च के एपिसोड में एक ऐसा खुलासा होता है, जो कई किरदारों को हैरान कर देता है. दरअसल, मिताली से जुड़ा एक पेजेंट फॉर्म सामने आता है, जिसमें उसके शादी को लेकर चौंकाने वाली बात लिखी होती है.
जापान ट्रिप का दिया सुझाव
कहानी की शुरुआत में मिहिर और तुलसी दोनों को सलाह देते हैं कि उन्हें कुछ समय साथ बिताना चाहिए. वे चाहते हैं कि ऋतिक और मिताली परिवार के साथ जापान की ट्रिप पर जाएं, ताकि दोनों पुराने अच्छे पलों को याद कर अपने रिश्ते को एक और मौका दे सकें, हालांकि ऋतिक को लगता है कि इस पूरे मामले में उसका आत्मसम्मान हर्ट हुआ है, जबकि मिताली का मानना है कि अब उनके रिश्ते में पहले जैसा भरोसा नहीं बचा है. काफी बातचीत के बाद ऋतिक मान जाता है कि वह शादी को बचाने के लिए आखिरी बार कोशिश करेगा.
मिताली के व्यवहार में आया बदलाव
कुछ समय बाद ऋतिक को मिताली के व्यवहार में बदलाव दिखाई देता है. वह अपनी बेटी डिम्सी के लिए पहले से ज्यादा जिम्मेदारी लेने लगी है. मिताली सुबह जल्दी उठती है और खुद उसे क्लास तक छोड़ने जाती है. मिताली के इस बदलाव को देखकर ऋतिक को लगता है कि शायद वह रिश्ते को सुधारने की कोशिश कर रही है. वह यह बात तुलसी से भी बताता है, जिससे दोनों को थोड़ी उम्मीद बंढ़ती है.
स्कूल से आया फोन
इसी दौरान कहानी में नया मोड़ आता है. ऋतिक को डिम्सी के स्कूल से फोन आता है, जहां से बताया जाता है कि बच्ची को लेने के लिए कोई नहीं पहुंचा है. यह सुनकर ऋतिक परेशान हो जाता है और तुरंत मिताली के बारे में जानने के लिए परि को फोन करता है.
परी के हाथ लगा फॉर्म
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब परि को यह पेजेंट फॉर्म मिल जाता है. फॉर्म में लिखी जानकारी देखकर वह भी हैरान रह जाती है. इसके बाद यह बात वह ऋतिक को बताती है और मिताली को कॉल करती है लेकिन मिताली इस बात को क्लियर नहीं करती है.
पेजेंट फॉर्म देखकर चौंका ऋतिक
ऋतिक पेजेंट फॉर्म के बारे में सुनने के बाद सोच लेता है कि मिताली अपने लाईफ में आगे बढ़ गई है. तुलसी उसे बहुत समझाने और बात करने की कोशिश करती है लेकिन वह नहीं मानता है. ऋितिक अपने परिवार वाले को भी बोल देता है कि लाख कोशिश करने के बाद भी हमारी शादी टूट रही है.
ऋतिक ने मिताली को किया कॉल
ऋतिक मिताली को कॉल कर घर लौटने की बात करता है और कहता है कि अगर तुम सचमें अपना रिश्ता बचाना चाहती है तो घर लौट आओ. ऋतिक के परिवार वाले भी मिताली को समझाते हैं लिकिन वह किसी का नहीं सुनती है, बल्कि अंगद और मिहिर पर उसके पर्सनल लाईफ में दखल देने का आरोप लगा देती है.
यह भी पढ़ें: ये रिश्ता क्या कहलाता है: कावेरी का होगा एक्सीडेंट, अभीरा को आखिरी इच्छा बताएंगी दादी सा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










