KSBKBT 2: करण-नंदिनी के फैसले से हिला विरानी परिवार, टूटा मिहिर-तुलसी का दिल

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

मिहिर और तुलसी, फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के नए एपिसोड में करण और नंदिनी अलग रहने का फैसला बताते हैं. दूसरी तरफ घर में मुन्‍नी और ऋतिक के संगीत समारोह के दौरान पूरा परिवार साथ आता है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी बहू कभी थी 2 में दिखाया जाएगा कि करण और नंदिनी, तुलसी और मिहिर के साथ बैठकर अपने रिश्ते को लेकर किए गए फैसले के बारे में बताते हैं. दोनों कहते हैं कि वे फिलहाल अलग रहने का निर्णय ले चुके हैं, हालांकि वे तलाक नहीं लेना चाहते. नंदिनी भारत में ही रहने वाली है, जबकि करण अमेरिका जाने का प्लान कर रहा. यह बात सुनकर तुलसी और मिहिर दोनों काफी परेशान हो जाते हैं. तुलसी दोनों को समझाने की कोशिश करती है, लेकिन दोनों उसकी बात नहीं सुनते.

परी ने सुन ली अंगद और वृंदा की बातें

अंगद और वृंदा अपने बच्चों को बोर्डिंग स्कूल भेजने के फैसले पर चर्चा करते दिखाई देते हैं.अंगद को लगता है कि शायद बच्चों को घर से दूर भेजना सही नहीं होगा. वृंदा भावुक होकर कहती है कि कुछ समय की दूरी बच्चों के लिए बेहतर हो सकती है. वह अंगद से वादा लेती है कि वे हर हफ्ते बच्चों से मिलने जरूर जाएंगे. इस बातचीत को पास खड़ी परी सुन लेती है. इस बीच घर में मुन्‍नी और ऋतिक के संगीत समारोह की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. मिहिर, अंगद और ऋतिक से बात करते हुए मानता है कि उसने अतीत में तुलसी को काफी दुख दिया है.

तुलसी और मिहिर करेंगे साथ में डांस

डांस फ्लोर पर करण, नंदिनी और उनकी बेटी समायरा साथ में डांस करते हैं. अपने माता-पिता को साथ देखकर समायरा भावुक हो जाती है. हालांकि बाद में नंदिनी, करण को याद दिलाती है कि यह सब सिर्फ समायरा के लिए है और आगे चलकर दोनों अलग हो जाएंगे. मिहिर, तुलसी को डांस के लिए बुलाता है. पहले तुलसी मना कर देती है, लेकिन परिवार के बाकी सदस्यों के कहने पर वह मिहिर के साथ डांस फ्लोर पर आ जाती है.

यह भी पढ़ें सुसाइड करने की कोशिश करेगी करण की बेटी, वजह जान तुलसी-मिहिर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola