सुसाइड करने की कोशिश करेगी करण की बेटी, वजह जान तुलसी-मिहिर हो जाएंगे हैरान
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के मुख्य किरदार तुलसी और मिहिर, फोटो- इंस्टाग्राम
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि समायरा अपने माता-पिता के तलाक की बात सुनकर आत्महत्या करने की कोशिश करती है.परिवार के सामने करण और नंदिनी के तलाक का सच सामने आ जाता है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि करण, तुलसी से पूजा में बैठने को लेकर हुए मुद्दे पर बात करता है. वह कहता है कि उसे फर्क नहीं पड़ता कि पूजा में कौन बैठेगा. तुलसी उसे समझाती हैं कि गौतम इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, इसलिए कई बार वह बातों को गलत समझ लेते हैं. इसके बाद करण अपने माता-पिता से कहता है कि वे गोमजी को वापस बुलाएं और उनसे पूजा में बैठने के लिए बोले.
गोमजी और करण के बीच बढ़ा विवाद
इस बीच गोमजी अपनी पत्नी के साथ घर छोड़कर जाने का फैसला कर लेता है. गौतम कहता है कि उसका अपने ही घर में उनका अपमान हुआ है. जैसे ही वे घर से निकलने लगते हैं, करण उसे रोकता है और पूजा में शामिल होने के लिए कहता है. वह परिवार पर आरोप लगाता है कि हमेशा करण को ही प्राथमिकता दी जाती है. गोमजी कहता है कि करण अमेरिका में रहता है, जबकि वह परिवार के पास रहकर भी खुद को हमेशा नजरअंदाज महसूस करते हैं.
छत से कूदने की कोशिश करेगी समायरा
इस दौरान नंदिनी, करण को अलग ले जाकर मामला शांत करने की कोशिश करती हैं. करण गुस्से में उनसे कहते हैं कि वह पारिवारिक मामलों में दखल न दें और याद दिलाते हैं कि नंदिनी पहले ही उनसे अलग होने का फैसला कर चुकी हैं. उनकी बेटी समायरा यह बातचीत सुन लेती है. माता-पिता के अलग होने की बात सुनकर वह बुरी तरह टूट जाती है और घबराकर छत की ओर भाग जाती है. ऋतिक उसे जल्दी में जाते देख पीछे-पीछे छत पर पहुंचता है. वहां समायरा खुद को छत से कूदने की कोशिश करती है. ऋतिक उसे समझाने की कोशिश करता है और किनारे से हटने के लिए कहता है. थोड़ी देर बाद परिवार के बाकी लोग भी वहां पहुंच जाते हैं. जैसे ही समायरा फिर से कूदने की कोशिश करती है, ऋतिक और बाकी लोग मिलकर उसे बचा लेते हैं.
परिवार के सामने आया तलाक का सच
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि तुलसी और मिहिर, समायरा से बात करते हैं और पूछते हैं कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. वह कहती है कि उसे पता चल गया है कि करण और नंदिनी तलाक लेने वाले हैं. वह बताती है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते हैं, क्योंकि नंदिनी अमेरिका में रहना नहीं चाहती. तुलसी उसे समझाती हैं कि उसके माता-पिता अपने मुद्दे सुलझा लेंगे. इसके बाद तुलसी और मिहिर, करण और नंदिनी को बुलाकर इस बारे में बातचीत करते हैं. नंदिनी स्वीकार करती हैं कि उन्होंने और करण ने तलाक लेने का फैसला कर लिया था और यह बात वे ऋतिक की शादी के बाद बताने वाले थे.
यह भी पढ़ें– क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: अंश के बेटे की एंट्री, इन 2 नामों पर सस्पेंस-कौन बनेगा तुलसी का पोता?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










