Kundali Bhagya Upcoming Episode : अक्षय के इस झूठ में उसका परिवार शामिल, रुचिका की ये है सच्चाई

Kundali Bhagya Upcoming Episode : कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में दर्शकों को नए ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. प्रीता अक्षय की सच्चाई पता करने में लगी हुई है. प्रीता उसे किसी लड़की के साथ होटल में देखती है औऱ फिर सारे घरवालों को लेकर वहां जाती है. लेकिन फिर से अक्षय उसका प्लान फेल कर देता है और सबके सामने प्रीता झूठी साबित हो जाती है.
Kundali Bhagya Upcoming Episode : कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में दर्शकों को नए ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. प्रीता अक्षय की सच्चाई पता करने में लगी हुई है. प्रीता उसे किसी लड़की के साथ होटल में देखती है औऱ फिर सारे घरवालों को लेकर वहां जाती है. लेकिन फिर से अक्षय उसका प्लान फेल कर देता है और सबके सामने प्रीता झूठी साबित हो जाती है.
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रीता का अक्षय को एक्सपोज करने का पूरा प्लान उस पर ही भारी पड़ जाता है. अक्षय की बेइज्जती होते देख उसके घरवाले काफी नाराज हो जाते है. जिसके बाद करीना उन लोगों से माफी मांगती है औऱ उन्हें यकीन दिलाती है कि प्रीता की वजह से अब आगे उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी.
करीना प्रीता की इस हरकत से काफी गुस्सा होती है और उसका हाथ पकड़कर उसे होटल से ले जाती है. इधर अक्षय की मां उसे थप्पड़ मारती है और कहती है कि अगर वो लोग आज वक्त पर नहीं आते तो वो पकड़ा जाता. अक्षय की सच्चाई उसके पूरे परिवार को मालूम है और उसके प्लान में शामिल है. उन्हें मालूम है कि रुचिका का एक बच्चा है औऱ जिसका पिता अक्षय है.
इधर करीना प्रीता को लूथरा हाउस लेकर नहीं जाती और होटल के बाहर ही छोड़ देती है. प्रीता को बाहर देखकर अक्षय उससे कहता है कि वो उसे कभी हरा नहीं पाएगी औऱ ये शादी वो होने दें. प्रीता उसका जवाब देते हुए कहती है कि वो किसी भी कीमत पर उसकी और कृतिका की शादी नहीं होने देगी. अक्षय उसे बताती है कि उसने समीर को होटल के बाहर देख लिया था.
करीना प्रीता का सामान लेकर लूथरा हाउस में उसका इंतजार करती रहती होती है. प्रीता के आने के बाद वो उससे कहती है कि जब तक कृतिका की शादी ना हो जाए तब तक वो लूथरा हाउस से दूर रहे. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि प्रीता सारे घरवालों को लेकर उसी होटल में पहुंचती है, जिसमें मेघा और अक्षय रुके हुए है. प्रीता सबको लेकर अक्षय के कमर में पहुंच जाती है औऱ सबको साथ में देखकर अक्षय डरने का नाटक करता है. प्रीता के मेघा के बारे में पूछने पर कुछ नहीं बोलता. प्रीता पूरा कमरा देखती है लेकिन उसे कोई नहीं मिलता.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




